Vladimir Putin Shehbaz Sharif: 'दुर्भाग्य है कि पाकिस्तान...', शहबाज शरीफ ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ किस मुद्दे को लेकर की चर्चा, जानें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन आयोजित किया गया था। इस दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी शामिल हुए थे। उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता की थी। इस दौरान पाकिस्तानी पीएम ने भारत को लेकर चर्चा की थी। उन्होंने पुतिन से रूस और पाकिस्तान के बीच रिश्तों को सशक्त करने पर महत्व दिया था।
शहबाज शरीफ ने पुतिन के साथ ट्रेड व्यापार को लेकर की चर्चा
बैठक के दौरान शहबाज शरीफ ने कहा, "हम आपके भारत के साथ संबंधों का सम्मान करते हैं। यह बिल्कुल ठीक है। मगर हम भी रूस के साथ मजबूत संबंध रखना चाहते हैं।" इसके अलावा शहबाज शरीफ ने व्यापार, ऊर्जा, कृषि समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की इच्छा पर जोर दिया। इस पर रूसी राष्ट्रपति ने कहा, "दुर्भाग्य से कई परिस्थितियों के कारण हमारे बीच व्यापार में कमी आई है। हम व्यापार को लेकर स्थिति का आकलन करेंगे। दुर्भाग्य से पाकिस्तान नई-नई विपत्तियों का सामना कर रहा है।"
रूसी राष्ट्रपति ने शहबाज शरीफ ने कहा कि उनके नेतृत्व में पाकिस्तान सभी चुनौतियों से उभरेगा। पुतिन ने शहबाज से पाकिस्तान में आए बाढ़ को लेकर जानकारी ली। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि SCO जैसे मंचों पर सहयोग क्षेत्रीय और वैश्विक स्थिरता के लिए काफी अहम है। दोनों नेताओं ने साउथ एशिया, अफगानिस्तान, मिडिल ईस्ट और यूक्रेन जंग जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की।
रूस की यात्रा पर जाएंगे शहबाज शरीफ
बता दें, पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने नवंबर में रूस की यात्रा करने और एससीओ के प्रमुखों की बैठक में भाग लेने के लिए पुतिन का निमंत्रण स्वीकार किया। हाल ही में एससीओ बैठक में शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान अपने पड़ोसियों के साथ सामान्य और स्थिर संबंध चाहता है और टकराव की बजाय बातचीत को प्राथमिकता देता है। उन्होंने कहा, 'हम सभी अंतरराष्ट्रीय और द्विपक्षीय संधियों का सम्मान करते हैं और उम्मीद करते हैं कि सभी सदस्य समान सिद्धांतों का पालन करेंगे।'
Created On :   3 Sept 2025 8:24 PM IST