लोहड़ी स्पेशल: इस साल लोहड़ी पर दिखाना है सबसे सुंदर तो, इन एक्ट्रेसेस के लुक्स से लें आईडियाज

इस साल लोहड़ी पर दिखाना है सबसे सुंदर तो, इन एक्ट्रेसेस के लुक्स से लें आईडियाज
  • 14 जनवरी को मनाया जाएगा लोहड़ी का त्योहार
  • लोहड़ी पर दिखाना चाहते हैं सबसे सुंदर
  • एक्ट्रेसेस के इन लुक्स से लें आईडियाज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नए साल की शुरुआत के साथ ही त्योहारों की भी शुरुआत हो गई है। जनवरी में दो बड़े त्योहार मनाएं जाते हैं जिसका नाम है, लोहड़ी और मकर संक्राति। लोहड़ी का त्योहार मकर संक्रांति के एक दिन पहले मनाया जाता है ये त्योहार पंजाबियों का प्रमुख त्योहार है। पंजाब और हरियाणा में लोहड़ी की काफी धूम दिखाई देती है। इस त्योहार में लोग अपनी पहली फसल का भोग अग्नि देव को लगाते हैं। इसके लिए वो आग के चारों और चक्कर लगाते हुए उसमें तिल, गुड़, रेवड़ी और मूंगफली चढ़ाते हैं। इस दिन लोग ट्रडिशनल लुक में तैयार होते हैं। महिलाओं की तो वो बेहद ही खूबसूरत तरह से लोहड़ी के पर्व के लिए तैयार होती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ एक्ट्रेसेस के लुक दिखाने वाले हैं जिन्हें आप लोहड़ी कर केरी कर सकती हैं-

सोनम बाजवा

लोहड़ी पर अगर आप कुछ ट्रेंडी और हटके पहनना चाहते हैं तो आप एक्ट्रेस सोनम भाजवा के इन लुक्स को केरी कर सकते हैं। आप सोनम की तरह हेवी वर्क वाला सूट केरी कर सकती हैं। अगर आप की शादी के बाद पहली लोहड़ी है तो ये लुक आपके लिए परफेक्ट रहेगा।

अगर आप कुछ सिंपल पहनना चाहते हैं तो आप इस लुक को केरी कर सकते हैं। इसके साथ आप हेवी इयरिंग केरी करेंगे तो बेहद ही सुंदर लेगा।

यह भी पढ़े -बॉडी को देना चाहती हैं परफेक्ट शेप तो, विद्या बालन की तरह स्टाइल करें ब्लैक कलर आउटफिट्स

सरगुन मेहता

अगर आप इस दिन कुछ स्टाइलिश पहनना चाहते हैं और ट्रडिशनल का तड़का लगाना चाहते हैं तो आप इस दिन आप एक्ट्रेस सरगुन मेहता की तरह ट्री पीश पहन सकते हैं।

अगर आप इस दिन कुर्ता पहनेन को सोच रहीं है तो आप सरगुन की तरह कुर्ता केरी कर सकती हैं। इसके साथ आप न्यूड मेकअप कर ज्वैलरी केरी कर सकती हैं।

यह भी पढ़े -ठंड के सीजन में दिखना चाहती हैं स्टाइलिश तो, इन ट्रेंडी विंटर आउटफिट से ले आईडियाज

जैस्मिन भसीन

आप शॉर्ट अनारकली कुर्ता और चूड़ीदार पायजामी भी केरी कर सकती हैं ये आपको खूबसूरत लुक देने का काम करेगा। इसके साथ बालों में एक प्यारी सी चोटी जरूर बनाएं। कानों में भारी झुमके आपको खूबसूरत दिखने में मदद करेंगे।

यह भी पढ़े -ठंड में त्वचा के रुखेपन से हैं परेशान तो, इस तरह घर पर बने उबटन का करें इस्तेमाल

अगर आप लहंगा पहनने का सोच रही हैं तो आप जैस्मिन की तरह सिंपल कड़ाई दार लहंगा केरी कर सकती हैं। अगर आप इसके साथ सागर चोटी और परांदा लगाएंगी तो आपको परफेक्ट लुक मिल सकता है।

सुनंदा शर्मा

अगर आप इस दिन प्लाजो पहनान चाहते हैं तो आप सिंगर और एक्ट्रेस सुनंदा शर्मा की तरह ऑल ब्लैक लुक केरी कर सकते हैं। इसके साथ आप गोल्डन ज्वैलरी पहने।

इस दिन आप यलो कलर पहन सकते हैं। ये आप एक अलग और ब्राइट लुक देगा। इसके साथ आप कुंदन ज्वैलरी पहन सकते हैं।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।


Created On :   2 Jan 2024 1:15 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story