बच्चों को खिलाना है पौष्टिक भोजन तो अपनाएं ये 5 टिप्स 

बच्चों को खिलाना है पौष्टिक भोजन तो अपनाएं ये 5 टिप्स 

डिजिटल डेस्क। सेहतमंद और पौष्टिक भोजन बच्चों के स्वास्थ्य और विकास के लिए बेहद जरुरी है। हर मां अपने बच्चों को पोषक तत्वों से भरपूर खाना खिलाना चाहती हैं। सभी मां-बाप यही चाहते हैं कि उनका बच्चा जंक फूड छोड़कर सेहतमंद खाना खाएं और अच्‍छ‍ी ग्रोथ करे। बच्चों के लिए घर का खाना सेहतमंद कैसे बनाएं। आइए जानते हैं:


1. माना जाता है कि घर का बना खाना सेहतमंद और सबसे अच्छा होता है, क्योंकि घर के बने खाने के बारे में हम जानते हैं कि कितना फैट, शुगर और प्रोटीन इसमें होगा। और तो और घर का खाना साफ-सफाई के साथ बनाया जाता है। साथ ही उसमें गुणकारी चीजों का प्रयोग किया जाता है। संतुलित आहार बनाने में साबुत अनाज का प्रयोग करना चाहिए।

2. अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा वही खाए जो आप बनायें तो आपको उसे अच्छे तरीके से उनके सामने पेश करना होगा। आपको उन्हें फल और सब्जी खाने के लिए प्रोत्साहित करना होगा। एक ही रेसिपी में सारे पोषक तत्व नहीं होते और बच्चे हमेशा पौष्टिक भोजन नहीं कर सकते। अगर आपका बच्चा ठीक तरीके से या ज्यादातर समय कुछ न कुछ खाता रहता है और सामान्य तौर पर ग्रोथ कर रहा है, साथ ही एक्टिव भी है तो इसमें चिंता का कोई विषय नहीं है।

3. अगर आप कोई नई डिश तैयार कर रही हैं तो उसके बारे में अपने बच्चों से जरूर बात करें। उनसे आईडिया लें या उनकी राय जानें इससे उनकी रूचि खाने में और बढ़ेगी और आप डिफरेंट रेसिपीज का सहारा लें, ताकि वो भी खाने में दिलचस्पी दिखाएं। उन्हें सेहतमंद खाने की तैयारी में शामिल करना चाहिए।

4. बच्चों को खाने की खरीददारी में शामिल करना चाहिए और उन्हें स्वस्थ खाने के बारे पढ़ाना भी चाहिए। आप बच्चों को उनके बचपन से पौष्टिक खाना खाने की आदत डलवाएं ताकि उनकी ये आदत हमेशा बनी रहे।

5. हो सकता है कि आपके बिजी शेड्यूल के कारण आप बच्चे के सेहतमंद भोजन पर ध्यान नहीं दे पा रहे हों। ऐसी स्थिति में किसी आहार विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। 

Created On :   22 Jun 2018 3:08 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story