Share Market Closing Bell: सेंसेक्स में 397 अंकों की तेजी, निफ्टी 25290 के करीब बंद हुआ

सेंसेक्स में 397 अंकों की तेजी, निफ्टी 25290 के करीब बंद हुआ
आज सेंसेक्स 397.74 अंक बढ़कर 82,307.37 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 132.40 अंक बढ़कर 25,289.90 के स्तर पर बंद हुआ।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (22 जनवरी 2026, गुरुवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 397.74 अंक यानि कि 0.49 प्रतिशत बढ़कर 82,307.37 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 132.40 अंक यानि कि 0.53 प्रतिशत बढ़कर 25,289.90 के स्तर पर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में करीब 2803 शेयरों में तेजी देखने को मिली, वहीं 1235 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 146 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में डॉ रेड्डीज लैब्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, अडानी पोर्ट्स, अडानी एंटरप्राइजेज और टाटा स्टील के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, इटरनल, आयशर मोटर्स, टाइटन कंपनी और मैक्स हेल्थकेयर के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।

वहीं सेंसेक्स की 30 में से 24 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर रहे। इनमें भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, टाटा स्टील, अडाणी पोर्ट्स, एसबीआई, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट और पावरग्रिड के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर 6 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर रहे। इनमें इटरनल, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस और एचडीएफसी बैंक के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।

बात करें भारतीय रुपया की तो गुरुवार को इसमें बीते बंद के मुकाबले बढ़त देखने को मिली और यह 91.62 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पहले सुबह रुपया 91.55 प्रति डॉलर पर खुला था। जबकि, एक दिन पहले बुधवार की सुबह रुपया 91.19 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 91.70 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

आपको बता दें कि, सुबह बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 550.03 अंक की तेजी के साथ 82,459.66 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 186.65 अंक की बढ़त के साथ 25,344.15 के स्तर पर खुला था।

जबकि, बीते कारोबारी दिन (21 जनवरी 2026, बुधवार) बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी और शाम को यह गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 270.84 अंक गिरकर 81,909.63 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 75.00 अंक गिरकर 25,157.50 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   22 Jan 2026 3:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story