Share Market Opening Bell: सेंसेक्स में 278 अंकों की तेजी, निफ्टी 25800 के पार खुला

सेंसेक्स में 278 अंकों की तेजी, निफ्टी 25800 के पार खुला
भारतीय शेयर बाजार आज (13 जनवरी 2026, मंगलवार) बढ़त के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स 278.73 अंक बढ़कर 84,156.90 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 83.70 अंक बढ़कर 25,873.95 के स्तर पर खुला।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सकारात्मक ग्लोबल संकेतों के चलते देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (13 जनवरी 2026, मंगलवार) बढ़त के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 278.73 अंक यानि कि 0.33 प्रतिशत बढ़कर 84,156.90 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 83.70 अंक यानि कि 0.32 प्रतिशत बढ़कर 25,873.95 के स्तर पर खुला।

शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 1671 शेयरों में बढ़त देखने को मिली, वहीं 625 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 135 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में ओएनजीसी, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, हिंडाल्को और एचसीएल टेक के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर एलएंडटी, मैक्स हेल्थकेयर, टाटा स्टील, इंटरग्लोब एविएशन और सिप्ला के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।

प्री-ओपनिंग के दौरान बेंचमार्क इंडेक्स मजबूती के साथ कारोबार करते नजर आए। इस दौरान सेंसेक्स 345.23 अंक यानि कि 0.41 परसेंट बढ़कर 84,223.40 पर और निफ्टी 157.70 अंक यानि कि 0.61 परसेंट बढ़कर 25,947.95 पर था।

बात करें भारतीय रुपया की तो मंगलवार की सुबह इसमें बीते बंद के मुकाबले 9 पैसे की गिरावट देखने को मिली और यह 90.25 प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, एक दिन पहले सोमवार की सुबह रुपया 90.21 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 90.16 पर स्थिर बंद हुआ था।

आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (12 जनवरी 2026, सोमवार) बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 227.09 अंक यानि कि 0.27 प्रतिशत गिरकर 83,349.15 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 61.50 अंक यानि कि 0.24 प्रतिशत गिरकर 25,621.80 के स्तर पर खुला था।

जबकि, शाम को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 301.93 अंक यानि कि 0.36 प्रतिशत बढ़कर 83,878.17 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 106.95 अंक यानि कि 0.42 प्रतिशत बढ़कर 25,790.25 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   13 Jan 2026 10:54 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story