Gujarat Bridge Collapse: गुजरात में भीषण हादसा, अचानक ढहा महिसागर नदी पर बना पुल, 9 की मौत, बचाव अभियान जारी

गुजरात में भीषण हादसा, अचानक ढहा महिसागर नदी पर बना पुल, 9 की मौत, बचाव अभियान जारी
  • गुजरात में गिरा ब्रिज
  • 9 की मौत कई घायल
  • मौके पर मौजूद एनडीआरएफ टीम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात के वडोदरा से बड़े हादसे की घबर सामने आई है। यहां महिसागर नदी पर वडोदरा-आणंद को जोड़ने वाला पुल अचानक से टूट कर ढह गया। बताया जा रहा है कि अब तक 9 लोगों के मौत की घबर सामने आई है। वहीं, 6 लोग घायल हैं और 5 लोगों को बचाया गया है। ब्रिज के अचानक टूटने से कई गाड़ियां भी गिर गईं। घटना की जानकारी मिलते ही फौरन बचाव अभिया शुरू कर दिया गया। फिलहाल मौके पर एनडीआरएफ की टीमें मौजूद हैं। यह हादसा बुधवार (9 जुलाई) सुबह करीब 8 बजे हुआ।

यह भी पढ़े -'कोई दुबे, छुबे, पौबे...', बीजेपी सांसद निशिकांद दुबे पर भड़के MNS नेता, 'पकड़-पकड़ कर मारेंगे' वाले बयान से जुड़ा है मामला

यह भी पढ़े -कांग्रेस के सेनेटरी पैड वितरण अभियान पर गरमाई सियासत, पैकेट पर राहुल गांधी की तस्वीर होने पर BJP हमलावर, बोली - 'ये महिलाओं का अपमान'

9 लोगों की मौत

वडोदरा कलेक्टर अनिल धमेलिया ने कहा कि आज सुबह गंभीरा पुल का ये हिस्सा ढह गया। दो ट्रक, एक पिकअप गाड़ी, एक इको, एक ऑटो रिक्शा गिर गए हैं। बचाव अभियान जारी है। स्थानीय तैराक, नावें, नगर निगम की टीम तुरंत पहुंच गई। बाकी प्रशासन, NDRF की टीमें तैनात हैं। बचाव कार्य जल्द ही पूरा हो जाएगा। अब तक हमने 9 शव निकाले हैं। 6 लोग घायल हैं, उनका इलाज चल रहा है।

सरकार ने दी नया पुल बनाने की मंजूरी

सरकार ने पुल को बनाने के लिए 212 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। आपको बता दें कि, यह ब्रिज साल 1981 में बनाया गया था। लेकिन यादायात के लिए इसे 1985 को खोला गया। विधायक चैतन्य सिंह झाला ने पहले ही पुल की हालत की चर्चा कर नए पुल की मांग की थी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

Created On :   9 July 2025 10:54 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story