Bihar Crime News: तबीयत बिगड़ने पर पैरोल में बाहर लाया गया था आरोपी, अस्पताल में घुसकर गैंगवार में मारी गोली, घायल आरोपी की हुई मौत

- पटना के पारस अस्पताल में हुई गोलीबारी
- पैरोल पर व्यक्ति को करवाया गया था एडमिट
- गोली मारकर कर दी गई हत्या
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार की राजधानी पटना में एक दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया है। एक बार फिर से हत्या की बड़ी घटना सामने आई है। शहर के प्राइवेट अस्पताल पारस में अपराधियों ने घुसकर गोलीबारी की है। इस घटना में मरीज की मौत हो गई है। बता दें, वो मरीज एक कैदी था, जिसकी तबीयत बिगड़ने पर उसको पैरोल में बाहर लाया गया था और उसको गोली से छलनी कर दिया गया है। पुलिस ने इसी पुष्टि कर दी है और गुरुवार की सुबह अस्पताल में हुई ये गोलीबारी से वहां के लोग भी डर गए हैं।
पैरोल पर बाहर लाया गया था कैदी
मिली जानकारी के मुताबिक, जिस कैदी को गोली लगी है उसका नाम चंदन मिश्रा है। चंदन पहले गोलीबारी के एक अपराध में बक्सर के बेउर जेल में कैद था। ऐसा बताया गया है कि, उसकी तबियत बिगड़ने के बाद उसको पैरोल पर बाहर लाया गया, जिससे उसका ट्रीटमेंट हो पाए। इसलिए उसको पैरोल पर बाहर लाया गया था और पारस अस्पताल में एडमिट करवाया गया था।
सेंट्रल रेंज आईजी का क्या है कहना?
अस्पताल में गोलीबारी की घटना पर पटना सेंट्रल रेंज आईजी जितेंद्र राणा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि, बक्सर जिले के निवासी चंदन मिश्रा को पारस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया या था और एक गुट के सदस्य ने उसको गोली मार दी है। उसको कई गोलियां मारी गई हैं। बक्सर पुलिस की मदद से हमलावरों की पहचान की जा रही है। साथ ही इनकार नहीं किया जा सकता है कि इस घटना में पुलिस सुरक्षा गार्ड शामिल थे। हम इसकी भी पूरी तरह से जांच करेंगे।
Created On :   17 July 2025 2:40 PM IST