Encounter In Bijapu: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ मिली बड़ी कामयाबी, 9 माओवादियों ने किया सरेंडर, एक एनकाउंटर में ढेर

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ मिली बड़ी कामयाबी, 9 माओवादियों ने किया सरेंडर, एक एनकाउंटर में ढेर
  • बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़
  • डर से एक महिला नक्सली समेत 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर
  • सीएम विष्णुदेव साय ने दी जानकारी

डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। यहां 24 लाख रुपए के इनामी सहित 9 माओवादियों ने सरेंडर किया है। वहीं, मुठभेड़ में एक माओवादी भी ढेर होने की भी खबर है। मारे गए नक्सली का शव और हथियार बरामद कर लिये गए हैं। मामला जिले गंगालूर थाना इलाके का है।

नक्सलियों के सरेंडर और एक के मारे जाने की यह जानकारी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2023 से अब तक राज्य में करीब 450 माओवादी मारे जा चुके हैं, 1,579 को गिरफ्तार किया गया है, और 1,589 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। मुख्यमंत्री साय ने इस सफलता का श्रेय सुरक्षाबलों के साहस, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व और स्थिर नीति को दिया।

उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, "हमारा छत्तीसगढ़ नक्सल उन्मूलन की ओर तेजी से बढ़ रहा है। यह संभव हो रहा है सुरक्षाबलों के अदम्य साहस और भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक केंद्रीय गृह मंत्री के पद पर सेवा देने वाले अमित शाह के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन से।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि अमित शाह के कार्यकाल को देश की आंतरिक सुरक्षा का एक नया युग कहा जा सकता है, जिसमें अनुच्छेद 370 की समाप्ति हो या नक्सलवाद और आतंकवाद पर सख्त कार्रवाई, सभी फैसले देश को सुरक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आज बस्तर की तस्वीर बदल रही है। जहां पहले बंदूकें बोला करती थीं, अब वहां विकास की आवाज सुनाई दे रही है। आत्मसमर्पण कर रहे नक्सली अब मुख्यधारा में लौटकर जीवन सुधारने की ओर अग्रसर हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने साफ किया कि छत्तीसगढ़ सरकार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मंशा के अनुरूप, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का मानना है कि इससे आने वाले समय में छत्तीसगढ़ नक्सल मुक्त राज्य बन सकेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीजापुर में हुए एनकाउंट के डर से एक महिला नक्सली समेत 9 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया। इन में से 6 नक्सलियों पर 24 लाख रुपए का इनाम घोषित है। इनमें से एक नक्सली पर 8 लाख, दो 5-5 लाख और तीन पर 2-2 लाख रुपए का इनाम है।

Created On :   7 Aug 2025 2:04 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story