Breaking News: आज की बड़ी खबरें 27 दिसंबर 2024 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 27 Dec 2024 7:35 AM
छत्तीसगढ़ सीएम का बड़ा ऐलान
CM विष्णुदेव साय ने साल 2025 को 'अटल निर्माण वर्ष' के रूप में मनाने का ऐलान किया।
- 27 Dec 2024 7:24 AM
अर्जुन मेघवाल ने डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर जताया शोक, कहा- उनके साथ बहुत सी यादें जुड़ी हैं
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, "उनके जाने से बहुत महत्वपूर्ण क्षति हुई है। मैं 2009-2014 के बीच जब सांसद था तब वे प्रधानमंत्री थे, हमारी उनसे बहुत सी यादें जुड़ी हैं। उनके जाने से मुझे व्यक्तिगत क्षति हुई है।"
- 27 Dec 2024 7:04 AM
कांग्रेस के नेता ने शोक, कहा- जब दुनिया में मंदी चल रही थी तब उन्होंने भारत को बचाया
कांग्रेस नेता राज बब्बर ने कहा, "पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने आम लोगों को सुदृढ़ करने के लिए अपना पूरा जीवन लगाया था। जब दुनिया में मंदी चल रही थी तब उन्होंने भारत को मंदी से बचाया था। ऐसा महान अर्थशास्त्री और गौरवशाली प्रधानमंत्री हमने खो दिया है। उन्होंने अपने आखिरी प्रेस इंटरव्यू में कहा था कि इतिहास मेरे किए के साथ न्याय जरूर करेगा। मेरी ओर से उनको भावपूर्ण श्रद्धांजलि।"
- 27 Dec 2024 6:49 AM
कांग्रेस अध्यक्ष नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
- 27 Dec 2024 6:39 AM
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दी पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
- 27 Dec 2024 6:27 AM
जानें मनमोहन सिंह की इच्छा, जो नहीं हो पाई पूरी
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के मन की थी पाकिस्तान जाकर अपने बचपन के स्कूल को देखने की थी ख्वाहिश।
- 27 Dec 2024 6:04 AM
जयपुर बस हादसा
जयपुर में शुक्रवार सुबह एक स्कूल बस बड़ा हादसे का शिकार हो गई। बस में करीब 30 छात्र सवार थे, जब वह तेज गति में अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन पुलिया से टकरा गई। हादसा जयपुर के चोमू में बुआ। इस हादसे में 30 से ज्यादा बच्चों के घायल होने की खबर है।
- 27 Dec 2024 5:53 AM
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के परिवार में पत्नी गुरशरण कौर और तीन बेटियां
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के परिवार में पत्नी गुरशरण कौर और तीन बेटियां है। बेटियों का अपने अपने क्षेत्र में बड़ा नाम है। इतिहासकार से लेकर लेखक और वकील हैं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बेटियां।
- 27 Dec 2024 5:40 AM
उपराष्ट्रपति, राजनाथ सिंह और सोनिया गांधी ने किए अंतिम दर्शन
उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी मनमोहन सिंह के आवास पर पहुंचे और उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी।
- 27 Dec 2024 5:31 AM
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री मोदी की श्रद्धांजलि
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री मोदी ने श्रद्धांजलि दी, उनके निधन पर पीएम मोदी ने दुख जताया। पीएम मोदी नें पूर्व पीएम के जीवन को सादगी से भरा हुआ बताया। पीएम मोदी ने कहा देश को समर्पित उनके जीवन को हमेशा योगदान के लिए याद किया जाएगा।
Created On : 27 Dec 2024 2:30 AM