Breaking News: आज की बड़ी खबरें 27 दिसंबर 2024 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 27 Dec 2024 10:54 AM IST
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार कल होगा
राजकीय सम्मान के साथ कल होगा पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार
- 27 Dec 2024 10:46 AM IST
'सिकंदर' के टीजर रिलीज की डेट टली
पूर्व पीएम के निधन की वजह से सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का टीजर रिलीज टल गया है। फिल्म का टीजर आज सलमान खान के बर्थडे के मौके पर रिलीज किया जाना था। अब कल 28 दिसंबर को टीजर रिलीज किया जाएगा।
- 27 Dec 2024 10:40 AM IST
कांग्रेस मुख्यालय में रखा जाएगा पार्थिव शरीर
निधन के बाद पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को कांग्रेस मुख्यालय में रखा जाएगा
- 27 Dec 2024 10:37 AM IST
दिल्ली के लिए रवाना होंगे रेवंत रेड्डी और स्टालिन
तेलंगाना के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए दोपहर करीब 2 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वहीं, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और DMK पार्टी के चीफ एमके स्टालिन भी मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए दिल्ली रवाना होने वाले हैं।
- 27 Dec 2024 10:34 AM IST
दिल्ली-NCR में मौसम का हाल
दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह हुई बूंदा-बांदी, 12°C पहुंचा न्यूनतम तापमान।
- 27 Dec 2024 10:26 AM IST
लखनऊ ठगी मामला
छात्र को साइबर ठगों ने 4 दिन तक किया डिजिटल अरेस्ट उड़ाए 2 लाख रुपए।
- 27 Dec 2024 10:21 AM IST
हमले में बाल बाल बचे डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस
यमन के सना अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हवाई हमले में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस बाल बाल बचे। इस हमले में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई।
- 27 Dec 2024 10:19 AM IST
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा की स्थगित
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डॉ. मनमोहन सिंह के निधन को देखते हुए 27 और 28 दिसंबर की अपनी प्रगति यात्रा को स्थगित कर दिया है। उनकी यात्रा का पहला चरण कल खत्म होना था। आज मुजफ्फरपुर और कल उनकी यात्रा वैशाली में रहने वाली थी।
- 27 Dec 2024 10:10 AM IST
अंतिम दर्शन करने पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के आवास पर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने पहुंचे हैं। उनके साथ बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी हैं।
- 27 Dec 2024 10:04 AM IST
मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर के दर्शन करने पहुंचे अमित शाह और जेपी नड्डा
देश के गृहमंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर के दर्शन करने के लिए उनके आवास पर पहुंचे।
Created On :   27 Dec 2024 8:00 AM IST