Breaking News: आज की बड़ी खबरें 27 दिसंबर 2024 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 27 Dec 2024 9:57 AM IST
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स में 480 अंकों की बढ़त
मिश्रित वैश्विक संकेतों के बावजूद भारतीय शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन (27 दिसंबर 2024, शुक्रवार) बढ़त के साथ खुला। फिलहाल, सेंसेक्स 480.81 अंक यानि कि 0.61 प्रतिशत बढ़कर 78,953.29 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी 156.25 अंक यानि कि 0.66 प्रतिशत बढ़कर 23,906.45 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
- 27 Dec 2024 9:51 AM IST
केएल राहुल भी 24 रन बनाकर आउट हुए
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट जारी है। भारतीय टीम बल्लेबाजी कर रही है, जिसमें भारत को पहला झटका रोहित शर्मा के साथ लगा। वहीं अब केएल राहुल भी 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं।
- 27 Dec 2024 9:45 AM IST
रुपया नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर खुला
शुक्रवार को भारतीय रुपया 85.32 प्रति डॉलर के नए निचले स्तर पर खुला। जबकि गुरुवार की सुबह रुपया नए रिकॉर्ड निचले स्तर 85.22 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को नए रिकॉर्ड निचले स्तर 85.26 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
- 27 Dec 2024 9:41 AM IST
आनंद महिंद्रा ने पूर्व पीएम को दी श्रद्धांजलि
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर दिग्गज उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा अलविदा डॉ. मनमोहन सिंह। आपने इस देश से बहुत प्यार किया। इसके लिए आपकी सेवा को हमेशा याद रखा जाएगा। ओम शांति।
- 27 Dec 2024 9:35 AM IST
पूर्व पीएम के निधन पर गौतम अदाणी ने जताया शोक
दिग्गज उद्योपति गौतम अदाणी ने भी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से बहुत दुख हुआ। इतिहास 1991 के उन क्रांतिकारी सुधारों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को हमेशा याद रखेगा, जिन्होंने भारत को नया रूप दिया और दुनिया के लिए इसके दरवाजे खोले।
- 27 Dec 2024 9:30 AM IST
साइबर ठगों छात्र को डिजिटल अरेस्ट कर 40.45 लाख रुपए ऐंठे
उप्र के कानपुर में एक छात्र को 4 दिन तक डिजिट अरेस्ट करने का मामला सामने आया है। जिसमें क्रेडिट कार्ड से फ्रॉड और मनी लॉन्डरिंग के आरोप में जेल भेजने की धमकी देकर 40.45 लाख रुपए ऐंठ लिए।
- 27 Dec 2024 9:25 AM IST
शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला, सेंसेक्स 244 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार
भारतीय शेयर बाजार आज यानि कि 27 दिसंबर को बढ़त के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स 244.88 अंक यानि कि 0.31 प्रतिशत बढ़कर 78,717.36 पर और निफ्टी 68.70 अंक यानि कि 0.29 प्रतिशत बढ़कर 23,818.90 पर खुला।
- 27 Dec 2024 9:20 AM IST
बाजार में प्री-ओपनिंग पर सपाट कारोबार
भारतीय शेयर बाजार में उतार- चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। आज 27 दिसंबर, शुक्रवार को बेंचमार्क सूचकांक प्री-ओपनिंग सत्र में सपाट कारोबार करते नजर आए। इस दौरान सेंसेक्स 29.25 अंक यानि कि 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78,443.23 पर और निफ्टी 16.45 अंक यानि कि 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,733.75 पर कारोबार कर रहा है।
- 27 Dec 2024 9:15 AM IST
जहर खाने वाली महिला के पति ने लगाया आरोप
प्रेमी के साथ जहर खाने वाली महिला के पति ने अपने ससुराल पक्ष पर बड़ा आरोप लगाया है। पति का कहना है कि उसकी पत्नी सास की रजामंदी के साथ बीवी किसी और से अवैध संबंध बना रही थी।
- 27 Dec 2024 9:12 AM IST
विवाहित महिला ने प्रेमी के साथ खाया जहर
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक विवाहित महिला ने प्रेमी के साथ जहर खा लिया। जिसके बाद उसे जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
Created On :   27 Dec 2024 8:00 AM IST