Breaking News: आज की बड़ी खबरें 27 दिसंबर 2024 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 27 Dec 2024 9:05 AM IST
पेट्रोल- डीजल के नए रेट हो गए जारी
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव के बीच देश की सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। जिसके अनुसार, दिल्ली, मुंबई सहित महानगरों में रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं देश के कई राज्यों में अलग अलग टैक्स के चलते रेट भिन्न बने हुए हैं।
- 27 Dec 2024 9:01 AM IST
कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री स्टीफन ने शोक जताया
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर ने शोक जताया है। उन्होंने कहा कि, "मुझे अपने पूर्व सहयोगी के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ है। वे ईमानदारी और ज्ञान के धनी व्यक्ति थे।
- 27 Dec 2024 8:56 AM IST
MCG में सुरक्षा में चूक, कोहली के पास पहुंचा युवक
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट के दूसरे दिन MCG में सुरक्षा में चूक देखने को मिली है। यहां एक युवक पिच के पास कोहली के करीब जा पहुंचा।
- 27 Dec 2024 8:50 AM IST
भारत को लगा पहला झटका, स्कोर 10 रन के करीब
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट जारी है। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 474 रन पर समाप्त हो गई है और अब भारतीय टीम बल्लेबाजी कर रही है। जिसमें भारत को पहला झटका रोहित शर्मा के साथ लगा है। भारत का स्कोर 10 रन के करीब है।
- 27 Dec 2024 8:44 AM IST
दिल्ली-NCR में बारिश के बाद भी प्रदूषण से राहत नहीं
राजधानी दिल्ली में प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। हालात यह कि, आज एनसीआर में बारिश होने के बावजूद प्रदूषण पर कोई असर नहीं हुआ है। आज सुबह 7 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 371 बना हुआ है।
- 27 Dec 2024 8:40 AM IST
अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद ने शोक जताया
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने शोक जताया है। उन्होंने कहा भारत ने अपने सबसे शानदार बेटों में से एक को खो दिया है।
- 27 Dec 2024 8:34 AM IST
59 साल के हुए सलमान खान
सलमान खान 27 जनवरी को अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। इससे पहले 26 दिसंबर की रात उन्होंने अपनी बर्थडे पार्टी का आयोजन किया
- 27 Dec 2024 8:30 AM IST
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 474 पर सिमटी, बुमराह ने झटके 4 विकेट
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट जारी है। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 474 रन पर समाप्त हो गई है। मैच में बुमराह ने चार विकेट झटके हैं।
- 27 Dec 2024 8:25 AM IST
कल हो सकता है अंतिम संस्कार, अमेरिका से बेटी के लौटने का इंतजार
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार कल यानि कि 28 दिसंबर को किया जा सकता है। दरअसल, निधन की सूचना के बाद उनकी एक बेटी अमेरिका से दिल्ली लौट रही हैं। जिनका इंतजार किया जा रहा है।
- 27 Dec 2024 8:20 AM IST
कांग्रेस स्थापना दिवस समारोह सहित 7 दिनों के कार्यक्रम रद्य
कांग्रेस पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में जानकारी दी है कि, दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंहजी के सम्मान में कांग्रेस के स्थापना दिवस समारोह सहित सभी आधिकारिक कार्यक्रम अगले सात दिनों के लिए रद्द कर दिए गए हैं।
Created On :   27 Dec 2024 8:00 AM IST