पद्म पुरस्कार 2024: केंद्र सरकार ने किया पद्म पुरस्कारों का एलान, 5 'पद्म विभूषण', 17 'पद्म भूषण' और 110 'पद्मश्री' सहित कुल 132 हस्तियां होंगी सम्मानित

केंद्र सरकार ने किया पद्म पुरस्कारों का एलान, 5 पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 110 पद्मश्री सहित कुल 132 हस्तियां होंगी सम्मानित
  • केंद्र सरकार ने किया पद्म पुरस्कारों का एलान
  • पांच हस्तियों को मिलेगा पद्म विभूषण अवॉर्ड
  • सत्रह हस्तियों को मिलेगा पद्म भूषण पुरस्कार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हर साल की तरह इस साल भी गणतंत्र दिवस से पहले केंद्र सरकार की ओर से पद्म पुरस्कारों का एलान किया गया है। इस साल कुल 132 हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसमें 5 'पद्म विभूषण', 17 'पद्म भूषण' और 110 'पद्मश्री' पुरस्कार दिए जाएंगे। पद्म पुरस्कार के लिए चयनित हस्तियों में 30 महिलाएं भी शामिल हैं। जबकि 102 पुरुषों को इस साल पद्म पुरस्कार दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद्म पुरस्कार से सम्मानित होने वाले सभी लोगों को बधाई दी है। आइए जानते हैं उन सभी हस्तियों के नामों को जिन्हें पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

इन हस्तियों को मिला पद्म विभूषण पुरस्कार

वैजयंतीमाला बाली, कला, तमिलनाडु

कोनिडेला चिरंजीवी, कला, आंध्र प्रदेश

एम वेंकैया नायडू, सार्वजनिक मामले, आंध्र प्रदेश

बिंदेश्वर पाठक (मरणोपरांत), सामाजिक कार्य, बिहार

पद्मा सुब्रमण्यम, कला, तमिलनाडु

इन हस्तियों को मिला पद्म भूषण पुरस्कार

एम फातिमा बीवी (मरणोपरांत), सार्वजनिक मामले, केरल

होर्मूसजी एन कामा, साहित्य एवं शिक्षा-पत्रकारिता, महाराष्ट्र

मिथुन चक्रवर्ती, कला, पश्चिम बंगाल

सीताराम जिंदल, व्यापार एवं उद्योग, कर्नाटक

यंग लियू, व्यापार एवं उद्योग, ताइवान

अश्विन बालचंद मेहता, मेडिसिन, महाराष्ट्र

सत्यब्रत मुखर्जी (मरणोपरांत), सार्वजनिक मामले, पश्चिम बंगाल

राम नाइक, सार्वजनिक मामले, महाराष्ट्र

तेजस मधुसूदन पटेल, मेडिसिन, गुजरात

ओलानचेरी राजगोपाल, सार्वजनिक मामले, केरल

दत्तात्रेय अंबादास मयालू उर्फ राजदत्त, कला, महाराष्ट्र

तोगदान रिनपोछे (मरणोपरांत), अध्यात्मवाद, लद्दाख

प्यारेलाल शर्मा, कला, महाराष्ट्र

चंद्रेश्वर प्रसाद ठाकुर, औषधि, बिहार

उषा उत्थुप, कला, पश्चिम बंगाल

विजयकांत (मरणोपरांत), कला, तमिलनाडु

कुंदन व्यास, साहित्य एवं शिक्षा-पत्रकारिता, महाराष्ट्र

Created On :   25 Jan 2024 7:17 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story