Chandrayaan-3: ISRO प्रमुख एस सोमनाथ का बड़ा बयान- 'भारत का आत्मविश्वास दृढ़' मंगल, शुक्र पर जाने में सक्षम

Chandrayaan-3: ISRO प्रमुख एस सोमनाथ का बड़ा बयान- भारत का आत्मविश्वास दृढ़ मंगल, शुक्र पर जाने में सक्षम
  • इसरो प्रमुख एस सोमनाथ का बड़ा बयान
  • भारत में मंगल एवं शुक्र पर जाने की क्षमता

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। अंतरिक्ष में भारत की बढ़ती ताकत देख दुनिया भी नतमस्तक दिखाई दे रही है। पिछले दिनों यानी 23 अगस्त की वो तारीख जो भारत के साथ विश्व के इतिहास में दर्ज हो गया, जब भारत ने मिशन मून के तहत अपना महत्वाकांक्षी मिशन, चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग चंद्रमा पर कराई। इस सक्सेसफुल मिशन को देख पूरी दुनिया ने भारत को बधाई दी और अंतरिक्ष क्षेत्र में नई क्रांति लाने के लिए सराहा। भारतवासियों को इस पल ये गर्व करने का मौका हमारे वैज्ञानिकों को सीधे तौर पर जाता है जिन्होंने दिन-रात एक कर गौरवान्वित करने का क्षण दिया है। चंद्रयान-3 की सफलता के बाद इसरो चीफ एस सोमनाथ का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि, चांद ही नहीं भारत मंगल और शुक्र पर भी यात्रा करने की क्षमता रखता है। इसरो प्रमुख का ये बयान काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि जहां पूरी दुनिया चांद को मुट्ठी में करने के लिए सोच रही है तो वहीं हम अन्य ग्रहों पर जाने की बात कर रहे हैं।

मीडिया को संबोधित करते हुए इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा, "भारत के पास चंद्रमा, मंगल और शुक्र की यात्रा करने की क्षमता है लेकिन हमें अपना आत्मविश्वास बढ़ाने की जरूरत है। हमें और अधिक निवेश की आवश्यकता है और अंतरिक्ष क्षेत्र का विकास होना चाहिए, इससे पूरे देश का विकास होगा यही हमारा मिशन है। हम उस विजन को पूरा करने के लिए तैयार हैं जो प्रधानमंत्री मोदी ने हमें दिया है।"

'चंद्रयान-3 को लेकर उत्साहित'- इसरो चीफ

चंद्रयान-3 को लेकर बीती रात सोमनाथ ने कहा था "हम इस मिशन की कामयाबी पर बहुत खुश हैं। वैज्ञानिक मिशन के अधिकांश उद्देश्य पूरे होने जा रहे हैं। सभी वैज्ञानिक डेटा बहुत अच्छे दिख रहे हैं। हम आने वाले 14 दिनों में चंद्रमा से डेटा मापना जारी रखेंगे। हमें उम्मीद है कि ऐसा करते हुए हम विज्ञान में सफलता हासिल करेंगे। हम अगले 13-14 दिनों के लिए उत्साहित हैं।"

Created On :   27 Aug 2023 4:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story