मौसम अपडेट: दिल्ली में पड़ रही कड़ाके की ठंड, उत्तर भारत में शीतलहर का अलर्ट, जानें कैसा रहने वाला है मौसम

दिल्ली में पड़ रही कड़ाके की ठंड, उत्तर भारत में शीतलहर का अलर्ट, जानें कैसा रहने वाला है मौसम
दिल्ली में लगातार सर्दी बढ़ रही है। दिन में धूप निकल रही है लेकिन सुबह और शाम को कोहरा देखने को मिल रहा है। साथ ही उत्तर भारत में शीतलहर का अलर्ट जारी है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर के अधिकांश हिस्सों में लगातार ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है। उत्तर भारत में सुबह से शाम तक ठंड ही महसूस हो रही है। वहीं, दक्षिण भारत के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में देश के अलग-अलग राज्यों में कोहरा, तापमान में गिरावट और बारिश को लेकर तरह-तरह के अलर्ट जारी किए जाएंगे।

दिल्ली में कैसा रहने वाला है मौसम?

दिल्ली के मौसम के बारे में जानें तो, आने वाले कुछ दिनों में तापमान में और ज्यादा गिरावट देखी जा सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, 24 से 28 नवंबर के बीच तापमान एक डिजिट में दर्ज किया जाएगा। सुबह के वक्त हल्का कोहरा रहेगा और दिन में हल्की धूप देखने को मिल सकती है। वहीं, रात होते-होते फिर से कोहरा छा जाएगा। दिल्ली में धूप निकलने के बाद भी लोगों में ठिठुरन बनी हुई है।

यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

यूपी में आने वाले दो-चार दिनों तक मौसम शुष्क बना रह सकता है। इस दौरान हल्का कोहरा छाया रह सकता है और दिन में धूप भी खिल सकती है। साथ ही सुबह और शाम के वक्त कोहरे के चलते विजिबिलिटी में भी कमी आ सकती है।

बिहार में पड़ रही कड़ाके की ठंड

बिहार में ठंड लगातार बढ़ रही है। साथ ही तापमान में भी धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, तापमान में और ज्यादा कमी देखने को मिल सकती है। इस हफ्ते लोगों को ज्यादा ठंड महसूस हो सकती है। साथ ही यहां का तापमान एक डिजिट में दर्ज किया जा सकता है।

किन राज्यों में बारिश का अलर्ट?

देश के दक्षिणी हिस्से में बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। 23 से 25 नवंबर तक तमिलनाडु में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, केरल में भी बारिश का दौर ही जारी रहने वाला है।

Created On :   23 Nov 2025 1:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story