Rajasthan Politics: राजस्थान में NDA को लग सकता है झटका, शिवसेना शिंदे गुट ने अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान, धर्मांतरण को लेकर सरकार को दी चेतावनी

राजस्थान में NDA को लग सकता है झटका, शिवसेना शिंदे गुट ने अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान, धर्मांतरण को लेकर सरकार को दी चेतावनी
शिवसेना शिंदे गुट ने स्पष्ट तौर पर गठबंधन को अल्टीमेटम दे दिया है। राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव बहुत जल्द होने वाले है।

डिजिटल डेस्क, जयपुर। एनडीए ने बिहार विधानसभा चुनाव प्रचंड बहुमत से जीत लिया है। लेकिन राजस्थान में उसे झटका लग सकता है। शिवसेना शिंदे गुट ने स्पष्ट तौर पर गठबंधन को अल्टीमेटम दे दिया है। राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव बहुत जल्द होने वाले है। इसको लेकर शिंदे गुट ने कहा कि सभी सीटों पर वह अपने उम्मीद्वार उतारेगी। उन्होंने आगे कहा कि अगर बीजेपी साथ मिलकर चुनाव लड़ती है वह कुछ सीटें दे देती है तो सही है वर्ना पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार है। और यह चुनाव अपने दम पर लड़ने वाली है।

शिवसेना शिंदे गुट के प्रदेश अध्यक्ष प्रहलाद सिंह ने साफ कह दिया कि इस चुनाव में हमारी पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है। क्योंकि हम सियासी पार्टी होने की वजह से स्थानीय चुनाव लड़ना हमारी मजबूरी है। अगर हम ऐसा नहीं करते है तो पार्टी कार्यकर्ता घर बैठ जाएंगे।

शिवसेना में शामिल हुए कई कार्यकर्ता

पार्टी के यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष सचिन सिंह गौड़ ने कहा कि शिवसेना शिंदे गुट एनडीए में ही शामिल है। लेकिन हम चाह रहे है कि बीजेपी राजस्थान के स्थानीय निकाय चुनावों में हमारी पार्टी को एक उचित हिस्सेदारी दें। हम बीजेपी से अलग होकर चुनाव नहीं लड़ना चाहते है, अगर हमें पर्याप्त संख्या में सीटें मिलती है तो अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम अकेले चुनावी मैदान में उतरने को तैयार है। उन्होंने आगे कहा कि हमारी पार्टी का गठबंधन केंद्र महाराष्ट्र में है।

यह गठबंधन लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए है न कि निकाय चुनाव के लिए। उन्होंने आगे कहा कि इस संबंध में 15 दिसंबर को पार्टी प्रमुख एकनाथ शिंदे से मीटिंग भी होने वाली है। पार्टी नेताओं ने हम बताया है कि आज दूसरी पार्टी के कार्यकर्ता शिवसेना में शामिल भी हुए हैं।

धर्मांतरण के मुद्दे पर सरकार को दी चेतावनी

शिंदे गुट ने राजस्थान के कोटा में चल रहे ईसाई धर्म में परिवर्तन को लेकर कहा कि ईसाई मिशनरी द्वारा प्रदेश सरकार 'शैतान का राज' बताया है। दोनों प्रदेश अध्यक्षों ने स्पष्ट कहा कि अगर सरकार इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाती है तो शिवसेना के कार्यकर्ता हाथों में लाठी डंडे और जूते लेकर दोषियों को सबक सिखाने का काम किया जाएगा। इसके साथ ही उनसे सार्वजनिक तौर पर कहलाया जाएगी कि प्रदेश में शैतान का राज नहीं बल्कि रामराम चलता है। इसके साथ ही उनसे राम नाम का जयकारा भी बुलवाया जाएगा।

Created On :   22 Nov 2025 8:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story