दिल्ली: सीएम हाउस में जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला, पुलिस ने हमलावर को किया गिरफ्तार

- दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की कड़ी निंदा की
- पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, पूछताछ जारी है
- पूरी घटना की भाजपा ने निंदा की
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली सीएम आवास पर जनसुनवाई के दौरान सीएम रेखा गुप्ता पर एक व्यकित ने हमला किया। हमलावर को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की कड़ी निंदा की। पार्टी सूत्रों ने बताया कि सीएम गुप्ता पर लगभग 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने हमला किया है।
दिल्ली CMO ने कहा, "आज जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला किया। आरोपी को दिल्ली पुलिस ने पकड़ लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला | दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "मैं जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता हूं। वे दिन-रात दिल्ली की चिंता करती हैं। यह विरोधियों की साज़िश है।सके पीछे एक राजनीतिक साज़िश लगती है। दिल्ली पुलिस इसकी जांच कर रही है। सभी तथ्य सामने आ जाएंगे।
मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली सीएम हाउस में जनसुनवाई के दौरान यह घटना घटी है। जनसुनवाई के दौरान 35 साल के एक शख्स ने हमला किया। पुलिस ने आरोपी हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी मिली है कि जन सुनवाई के दौरान हमलावर ने पहले मुख्यमंत्री गुप्ता को कुछ कागज दिए और फिर कथित तौर पर उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही उससे पूछताछ कर रही है।
भारतीय जनता पार्टी के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर गुरुवार सुबह सिविल लाइंस स्थित उनके सरकारी आवास पर आयोजित 'जन सुनवाई' कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर हमला हुआ। इस पूरी घटना की पार्टी ने निंदा की है।
Created On :   20 Aug 2025 9:48 AM IST













