आत्मनिर्भर भारत: लंदन में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीन को भारत की ताकत पर भरोसा

लंदन में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीन को भारत की ताकत पर भरोसा
  • चीन का भारत के प्रति नजरिया बदल
  • भारत अब कमजोर नहीं
  • चीन को भारत का प्रतिद्वंद्वी माना जाता

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ब्रिटिश दौरे पर गए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत की बढ़ती ताकत पर बोले ,चीन को अब भारत की ताकत पर भरोसा होने लगा है। अब चीन का भारत के प्रति नजरिया बदल रहा है। उसे लगने लगा है कि भारत अब कमजोर नहीं है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी लंदन यात्रा के दौरान ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मुलाकात की।

लंदन में इंडिया हाउस में एक सामुदायिक स्वागत समारोह में शामिल हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि चीन को भारत का प्रतिद्वंद्वी माना जाता है, लेकिन हम चीन को अपना प्रतिद्वंद्वी नहीं मानते हैं, शायद चीन ऐसा मानता है। हम किसी को भी अपना प्रतिद्वंद्वी नहीं मानते।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन के सरकारी समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स में प्रकाशित लेख का उदाहरण देते हुए कहा, "ग्लोबल टाइम्स के लेखक, एक तरह से चीन के मुखपत्र ने एक लेख लिखा, 'भारत में भारत कथा के बारे में मैं क्या देखता हूं', इस लेख में उन्होंने कहा है कि चीन के नजरिए में भारत को लेकर भारी बदलाव आया है। चीन सरकार भी मानती है कि भारत में आर्थिक और रणनीतिक बदलावों की वजह से भारत की अर्थव्यवस्था एक रणनीतिक ताकत बन गई है। हम किसी को अपना दुश्मन नहीं मानते हैं लेकिन दुनिया मानती है कि भारत और चीन के रिश्ते अच्छे नहीं हैं। हम सभी के साथ अपने रिश्ते बेहतर बनाना चाहते हैं।

Created On :   11 Jan 2024 3:48 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story