बड़ी कार्रवाई: दिल्ली पुलिस ने लाल किले से 5 अवैध बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया

- सभी पांच आरोपी में जबरन घुसने की कर रहे थे कोशिश
- 15 अगस्त को लेकर लाल किले पर दिल्ली पुलिस मुस्तैद
- आरोपियों के पास से मिले बांग्लादेश के दस्तावेज भी मिले
डिजिटल डेस्क, दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने लाल किले में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे 5 अवैध बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया।
DCP नॉर्थ दिल्ली, राजा बांठिया ने कहा, "15 अगस्त को लेकर लाल किले पर दिल्ली पुलिस मुस्तैद है। यहां बहुत विस्तारित व्यवस्था की गई है। यहां कई घेरों में सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। अधिकृत प्रवेश के अनुसार ही लोगों को आने और जाने दिया जाता है। चेक के तहत 5 लोगों को रोका गया था। उनसे पूछताछ की गई क्योंकि उनके पास कोई अधिकृत ID नहीं था। जब जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि वे लोग बांग्लादेशी हैं। हमें उनके पास से बांग्लादेश के दस्तावेज भी मिले हैं।
दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस से कुछ दिन पहले लाल किले में एक बड़ी सुरक्षा चूक को टालते हुए पांच बांग्लादेशी नागरिकों को अरेस्ट किया है। दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी लोग अवैध रूप से भारत में रहकर दिल्ली में मजदूरी का काम करते हैं। सभी आरोपियों की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच है। पुलिस ने इनके पास से कुछ बांग्लादेशी दस्तावेज भी जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के पास वैध पास नहीं था।
पूछताछ करने पर जानकारी मिली की वे बांग्लादेशी नागरिक हैं। वे लाल किला देखने आए थे, क्योंकि उन्हें पता नहीं था कि लाल किला 15 जुलाई से आम जनता के लिए बंद है। उनसे पूछताछ में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। कानून के अनुसार निर्वासित करने की प्रक्रिया चल रही है। आपको बता दें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 15 अगस्त को 79 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।
Created On :   5 Aug 2025 6:23 PM IST