मौसम अपडेट: कहीं बारिश तो कहीं धूप, दिल्ली में सुबह से भीषण बारिश जारी, कई इलाकों में जलभराव, एमपी में धूप ने किया लोगों को परेशान

कहीं बारिश तो कहीं धूप, दिल्ली में सुबह से भीषण बारिश जारी, कई इलाकों में जलभराव, एमपी में धूप ने किया लोगों को परेशान
  • दिल्ली-यूपी में बारिश का दौर जारी
  • देश की राजधानी में यातायात प्रभावित
  • भोपाल में खिली तेज धूप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कहीं भारी बारिश तो कहीं तीखी धूप, कुछ ऐसा है देश में मौसम का हाल। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार (9 अगस्त) को भारी बारिश का सिलसिला जारी है। यहां इतनी बारिश हो रही है कि सड़कों पर जलभराव देखने को मिल रहा है। यातायत भी प्रभावित है। बात करें उत्तर प्रदेश की तो यहां भी बारिश से लोग परेशान हैं। उन्हें आने जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लखनऊ सहित कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश हुई। वहीं, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में तीखी धूप खिली है।

दिल्ली में भीषण बारिश

देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह से ही बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। सड़कों पर काफी पानी भरा है। गाड़ियों के टायर पूरी तरफ से डूब गए हैं। दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।

यूपी में कैसा है मौसम?

उत्तर प्रदेश में भी बारिश का दौर जारी है। आज सुबह कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हुई। मौसम विभाग ने लखीमपुर खीरी, बरेली, महोबा, आगरा, ललितपुर और मथुरा सहित 30 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

भोपाल में तेज धूप

देशभर में मानसून का दौर जारी है। लेकिन देश के मध्यम राज्य मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मौसम का मिजाज कुछ अलग ही है। यहां तीखी धूप ने लोगों को परेशान कर रखा है। बीते 10 दिनों से भोपाल में बारिश नहीं हुई है। एमपी में आज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।

Created On :   9 Aug 2025 11:23 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story