Jaitpur House Wall Collapsed: भीषण बारिश और दर्दनाक हादसा, दिल्ली के जैतपुर में ढही घर की दीवार, 7 की मौत, मृतकों में बच्चे-महिलाएं भी शामिल

भीषण बारिश और दर्दनाक हादसा, दिल्ली के जैतपुर में ढही घर की दीवार, 7 की मौत, मृतकों में बच्चे-महिलाएं भी शामिल
  • जैतपुर में दर्दनाक हादसा
  • बारिश के चलते गिरी घर की दीवार
  • 7 लोगों ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में रक्षाबंधन के दिन यानि शनिवार (9 अगस्त) को बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां जैतपुर में एक घर की 100 फुट लंबी दीवार गिरने से 7 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। मृतकों में 2 बच्चियां, 2 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इतना बड़ा हादसा दिल्ली में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते हुआ है। जैसे ही घर की दीवार गिरी, हर तरफ चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने फौरन रेस्क्यू टीम को जानकारी दी। बचाव दल फौरन दुर्घटनास्थल पर पहुंचा और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालना शुरू कर दिया।

अस्पताल ले जाए गए घायल

बताया जा रहा है कि दीवार के नीचे 8 लोग फंसे थे। सभी को फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन इनमें से सिर्फ एक की जान बच पाई। 7 लोगों ने हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?

हरि नगर में दीवार गिरने की घटना पर एडिशनल डीसीपी साउथ ईस्ट ऐश्वर्या शर्मा ने अहम जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यहां एक पुराना मंदिर है और उसके बगल में पुरानी झुग्गियां हैं जहां कबाड़ी रहते हैं। रात भर हुई भारी बारिश के कारण दीवार गिर गई। 8 लोग फंस गए थे, जिन्हें बचाकर अस्पताल ले जाया गया। उनका इलाज चल रहा है। हमें नहीं पता कि कितने लोग मरे हैं, लेकिन हमारे अनुसार, 3-4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जो शायद बच न पाएं। हमने अब इन झुग्गियों को खाली करा दिया है ताकि भविष्य में ऐसी कोई घटना न हो।

दिल्ली में भारी बारिश

देश की राजधानी दिल्ली में आज बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। सड़कों पर काफी पानी भरा हुआ है। कई इलाकों में जलभराव देखने को मिल रहा है। गाड़ियों के टायर पूरी तरफ से डूब गए हैं। लोगों को लंबे जाम ने परेशान कर दिया है।

Created On :   9 Aug 2025 2:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story