हरियाणा में भूकंप: फरीदाबाद में सुबह महसूस किए गए भूकंप के झटके, मचा हड़कंप, जानें क्या रही तीव्रता?

- हरियाणा के फरीदाबाद में आया भूकंप
- घर से बाहर निकले लोग
- 3.2 रही तीव्रता
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा के फरीदाबाद में मंगलवार (22 जुलाई) को सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के मुताबिक, 6 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.2 मापी गई। यह 5 किलोमीटर की गहराई पर आया। सुबह-सुबह धरती कांपने लगी। लोगों ने जैसे ही अपने आस-पास की चीजों को हिलते हुए देखा वह घर से बाहर निकल आए ताकि खाली स्थान पर जाया जा सके। इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। लोग भी सुरक्षित हैं।
उत्तराखंड में भूकंप के झटके
आपको बता दें कि, इन दिनों भूकंप की खबरें ज्यादा सुनने को मिल रहीं हैं। तीन ही दिन पहले भारत के उत्तराखंड सहित कई देशों में धरती हिलने लगी थी। इनमें अफगानिस्तान, तिब्बत और म्यांमार का नाम शामिल है। उत्तराखंड के चमोली में 19 जुलाई को रात में 12 बजे धरती कांपने लगी। भूकंप की तीव्रता 3.3 थी और यह 10 किलोमीटर की गहराई में आया था। भूकंप के चलते जिले में हड़कंप मच गया था। लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकले ताकि किसी सुरक्षित और खुली जगह भाग सकें।
अफगानिस्तान में 2 बार आया भूकंप
हाल ही में अफगानिस्तान में 2 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जानकारी के मुताबिक, सुबह एक बजे अफगानिस्तान में भूकंप जिसकी तीव्रता 4.2 मापी गई। फिर 2 बजे एक और बार धरती कांपी जिसी तीव्रता 4 दर्ज की गई। इसके अलावा तिब्बत में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए थे। भूकंप के झटके की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 3.6 मापी गई। भूकंप 10 किमी की गहराई पर आया।
अफगानिस्तान और तिब्बत के अलावा म्यांमार में भी भूकंप से धरती कांप उठी थी। यहां लगातार भूकंप के झटकों से धरती हिल गई थी। म्यांमार में भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई थी। यह भूकंप 105 किलोमीटर की गहराई में आया था। मालूम हो कि बीती 18 जुलाई को भी म्यामांर में 4.8 तीव्रता का भीषण भूकंप आया था।
Created On :   22 July 2025 8:33 AM IST