Operation Sindoor: बौखलाए पाकिस्तान ने LoC पर पुंछ में ताबड़तोड़ की फायरिंग, भारतीय सेना का एक जवान शहीद

- LoC पर पुंछ में ताबड़तोड़ फायरिंग जारी
- भारतीय सेना का एक जवान शहीद
- भारतीय सेना भी दे रही करारा जवाब
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट साफ तौर पर दिखाई दे रही है। जम्मू कश्मीर के पुंछ में भारत-पाकिस्तान की सेना के बीच गोलीबारी जारी है। इस फायरिंग में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया है।
LoC पर पुंछ में ताबड़तोड़ फायरिंग की जा रही है। बुधवार को जम्मू के 15 निर्दोष लोगों की मौत हो गई। इनके साथ ही भारतीय सेना का एक जवान भी शहीद हो गया। व्हाइट नाइट कोर की ओर से बताया गया कि 5 एफडी रेजिमेंट के लेफ्टिनेंट कर्नल दिनेश कुमार इस फायरिंग में शहीद हुए हैं।
पाकिस्तान ने एलओसी पर निशाना साधते हुए आम नागरिकों पर वार किया है। एलओसी के पास गांवों पर तोप औऱ मोर्टर से गोलीबारी की है, उसमें करीब 7 लोगों की जान चली गई है। जबकि 35 से भी ज्यादा लोग घायल हैं।
भारतीय सेना ने दिया जवाब
भारतीय सेना ने भी करारा जवाब दिया है। भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तानी सेनाओं को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। मंडलायुक्त जम्मू ने जानकारी दी है कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए जम्मू, सांबा, कठुआ, राजौरी और पुंछ के सभी स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान आज बंद ही रहेंगे।
बता दें, भारतीय सेना की तरफ से हुए हमले के बाद पुंछ के कृष्णा घाटी, शाहपुर और मनकोट, राजौरी, मंजाकोट और गंभीर ब्राह्मण एवं उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के करनाह इलाके में सीमा के पार से भारी गोलीबारी की गई है। मनकोट में दो नागरिकों के तहत होने की खबर है। सीमा पर तैनात इंडियन सुरक्षा बलों ने भी करारा जवाब दिया है।
Created On :   8 May 2025 12:11 AM IST