Ganesh Visarjan 2025: देशभर में धूमधाम के साथ बप्पा को दी गई विदाई, 'गणपति बप्पा मौर्या अगले बरसे तू जल्दी आ' के गूंजे नारे, देखें विसर्जन की झलक

- देश में धूमधाम के साथ हुआ गणेश विसर्जन
- बप्पा को विदाई देने के लिए भक्तों का उमड़ा हुजूम
- देखें विसर्जन की झलक
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में बीते 11 दिनों तक धूमधाम के साथ गणेश उत्सव मनाया गया। ऐसे में शनिवार यानी अंतिम दिन देश के कई राज्यों में बप्पा का विसर्जन किया जा रहा है। देशभर के कई राज्यों में भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया जा रहा है। इस दौरान लोग जोर-शोर से उत्साह के साथ 'गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ', नारे लगाते हुए बप्पा को विदाई दे रहे हैं। इस कड़ी में महाराष्ट्र में गणेश विसर्जन के दौरान 1.80 लाख से अधिक मूर्तियां विसर्जित की जाएगी। इनमें 6,500 गणेश पंडाल और 1.75 लाख घरेलू मूर्तियां शामिल हैं।
देशभर में उत्साह के साथ मनाया जा गणेश विसर्जन
मुंबई में गणेश विसर्जन के दौरान लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए 21,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। मुंबई में रूट मैनेजमैंट के लिए पुलिस पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग कर रही है।
इस दौरान गिरगांव चौपाटी पर एक एआई बेस्ड कंट्रोल रूम को सेटअप किया गया है। यहां के प्रमुख गणपति कमेटी को क्यूआर कोड जारी किए गए हैं। साथ ही विसर्जन जुलूस में आ रहे वाहनों के लिए स्टिकर लगाए जा रहे हैं।
इन स्टिकर्स की मदद से पुलिस वाहनों का पता लगाने, भीड़ पर नजर रखने और उन्हें कंट्रोल कर पाएगी। साथ ही शहर में ट्रैफिक डायवर्जन के लिए इन्हें रियल टाइम में मैनेज भी कर पाएगी।
आइए देखते हैं देश के किन-किन राज्यों में बप्पा को विदाई दी जा रहै हैं
यह भी पढ़े -दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने महाराष्ट्र सदन में किया गणेश प्रतिमा का दर्शन
तेलंगाना में 69 फीट उंची गणेश प्रतिमा का हुआ विसर्जन
तेलंगाना में धूमधाम के साथ गणेश विसर्जन माना जा रहा है। इस दौरान हैदराबाद के खैरताबाद में 69 फीट ऊंची गणे प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
गुजरात के सूरत में गणपति का हुआ विसर्जन
गुजरात में भी गणपति विसर्जन का उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग धूमधाम के साथ गणेश विसर्जन करने पहुंच रहे हैं।
मध्यप्रदेश में धूमधाम से हो रहा गणेश विसर्जन
मध्यप्रदेश में गणपति विसर्जन का उत्साह जोरों पर हैं। इस कड़ी में राजधानी भोपाल में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान गणेश विसर्जन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने धूमधाम के साथ बप्पा को अंतिम विदाई दी।
मुंबई में विसर्जन के लिए निकला लालबागचाराजा का जूलूस
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में गणपति विसर्जन की धूम देखने को मिल रहे हैं। शहर में कई गणेश पंडाल में से भगवान गणपति की मूर्तियां विसर्जन के लिए जा रहे हैं। इस दौरान मुंबई के सुप्रसिद्ध लालबागचा भी विसर्जन के लिए निकल पड़े हैं। लालबागचा राजा को विदाई देने के लिए लोगों का हुजुम उमड़ पड़ा है।
पूणे में धूमधाम के साथ हो रहा गणपति विसर्जन
महाराष्ट्र के पूणे शहर में लाखों की संख्या में गणित विसर्जन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। शहर के कई जगहों में जुलूस निकाला गया। लोग बप्पा को विदाई देने के लिए विसर्जन के लिए पहुंच रहे हैं।
Created On :   7 Sept 2025 2:23 AM IST