मुप्ती की चिट्ठी पर सियासत: जम्मू कश्मीर में बीजेपी ने पीडीपी पर साधा निशाना, अब पत्र का कोई औचित्य नहीं बनता

जम्मू कश्मीर में बीजेपी ने पीडीपी पर साधा निशाना, अब पत्र का कोई औचित्य नहीं बनता
जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने प्रदेश के सभी राजनीतिक दलों को पत्र लिखा। इस पत्र में मुफ्ती ने पीएम और गृहमंत्री से लद्दाख की तरह लोगों के साथ सतत संयुक्त रूप से संपर्क साधने और संवाद करने का आह्वान किया

डिजिटल डेस्क, भोपाल। जम्मू कश्मीर में बीजेपी ने पीडीपी पर निशाना साधा है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने PDP अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती द्वारा CM उमर अब्दुल्ला समेत कई नेताओं को पत्र लिखे जाने पर मीडिया एजेंसी से कहा इस समय किसी पत्र का कोई औचित्य नहीं बनता है। ये केवल दो परिवार हैं जिसमें एक परिवार से पूर्व मुख्यमंत्री हैं और दूसरे से वर्तमान मुख्यमंत्री हैं, दोहरा व्यवहार करके, सभी पार्टियों को बुलाकर ये लोग दोबारा से 370 का राग अलापना चाहते हैं, जो केवल उनका भ्रम है... हां, 'राज्य का दर्जा' भाजपा का एजेंडा है, ये उनका एजेंडा नहीं है।

उन्होंने आगे कहा है कि राज्य का दर्जा दिया जाएगा लेकिन तब जब हम आश्वस्त हो जाएंगे कि यहां पर कोई अशांति नहीं फैलेगी , यहां पिछले काफी समय से एक भी घटना नहीं घटी जिसमें किसी नागरिक की जान गई हो, इससे बड़ी उपलब्धि कभी नहीं हो सकती है। पिछले 36 सालों से हर वर्ष यहां का स्थानीय नौजवान भारत के खिलाफ हथियार उठाता था जो अब नहीं हो रहा है, आने वाले दिनों में आप देखेंगे कि यहां पूर्णतया शांति होगी, जब तक हम उस शांति को स्थापित नहीं कर देते, तब तक यहां राज्य का दर्जा नहीं दिया जाना चाहिए।

आपको बता दें बीते दिन मंगलवार को जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने प्रदेश के सभी राजनीतिक दलों को पत्र लिखा। इस पत्र में मुफ्ती ने पीएम और गृहमंत्री से लद्दाख की तरह लोगों के साथ सतत संयुक्त रूप से संपर्क साधने और संवाद करने का आह्वान किया है। मुफ्ती के पत्र के बाद से जम्मू कश्मीर में नई सियासी बहस छिड़ गई है। हालांकि मुफ्ती की चिट्ठी पर किसी भी विरोधी दल ने कोई भी फैसला नहीं लिया है। कांग्रेस इस पर अब्दुल्ला सरकार के साथ होने की वजह से सत्ता रूढ़ पार्टी के फैसले होने तक आनाकानी कर रही है।

Created On :   3 Jun 2026 5:23 PM IST

Tags

Next Story