Operation Sindoor: पाक हमलों के बाद 8 राज्यों की सरकार ने लिया बड़ा फैसला, रद्द की अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां

पाक हमलों के बाद 8 राज्यों की सरकार ने लिया बड़ा फैसला, रद्द की अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां
  • पाक हमलों के बाद 8 राज्यों की सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  • रद्द की अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां
  • गुरुवार देर रात पाकिस्तान ने भारत पर अचानक बोला हमला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से बौखलाए पाकिस्तान ने गुरुवार देर रात भारत पर ताबड़तोड़ हमले कर दिए। हालांकि, भारतीय डीफेंस ने पाकिस्तान के इन हमलों को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया था। भारत और पाक के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने बड़े फैसले किए हैं। मौजूदा हालातों को मद्देनजर रखते हुए कई केंद्र शासित प्रदेशों और राज्यों ने अपने सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।

बता दें, बढ़ते तनाव को देखते हुए राजधानी दिल्ली में इंडिया गेट और राष्ट्रपति भवन में कुछ समय के लिए ब्लैकआउट कर दिया गया था। मौजूदा वक्त में राजधानी में भी खास सर्तकता बरती जा रही है और सभी अधिकारियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई हैं। दिल्ली के अलावा राजस्थान के भजनलाल शर्मा सरकार ने भी अपने सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द करने का फैसला किया है। इसके अलावा छत्तीसगढ़, पंजाब, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, गुजरात और बिहार ने भी अपने अधिकारीयों और स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी है।

बता दें, बीते 22 अप्रैल को जम्मू के अनंतनाग जिले के पर्यटक स्थल पहलगाम में कुछ आतंकवादियों ने टूरिस्ट पर हमला कर दिया था। इस आतंकि हमले में लगभग 26 लोगों की जान चली गई थी। पहलगाम आतंकि हमले के तकरीबन 15 दिन बाद यानी बीते मंगलवार को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर स्थित 9 आतंकि ठिकानों को निशाना बनाया और ध्वस्त कर दिया था। जिसके बाद गुरुवार देर रात पाकिस्तान ने भारत पर हमला बोल दिया। हालांकि, भारतीय सेना ने पाकिस्तान के इन हमलों को नाकाम कर दिया। इसके अलावा भारतीय डीफेंस सिस्टम की मदद से सेना ने पाकिस्तान के 5 फाइटर जेट गिरा दिए।

Created On :   8 May 2025 11:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story