मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर गहरा असर: LPG से PNG में लोगों के कनेक्शन शिफ्ट, पेट्रोलियम मंत्रालय ने 2 हफ्तों का दिया पूरा लेखा-जोखा

LPG से PNG में लोगों के कनेक्शन शिफ्ट, पेट्रोलियम मंत्रालय ने 2 हफ्तों का दिया पूरा लेखा-जोखा
पेट्रोलियम मंत्रालय ने दी जानकारी

डिडिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में इजराइल-अमेरिका-ईरान के युद्ध से दुनियाभर में गैस-तेल की सप्लाई में किल्लत दिखने को मिल रही है। इसका असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। देशभर में गैस-तेल की सप्लाई में भारी किल्लत और कालाबाजरी हो रही है। इन सबके बीच पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बयान जारी किया है। उन्होंने बताया कि पिछले 3 दिन में 5600 एलपीजी ग्राहक PNG में शिफ्ट हुए। उन्होंने कहा कि भारत सरकार घरेलू ग्राहकों को LPG उपलब्ध कराने के लिए हर लेवल पर हर मुमकिन कोशिश कर रही है, इसलिए लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए और सिर्फ ऑफिशियल जानकारी पर ही भरोसा करना चाहिए।

3 दिन में 5600 एलपीजी ग्राहक PNG में हुए शिफ्ट

सुजाता शर्मा ने बताया कि कमर्शियल LPG के मामले में लगभग 17 राज्य सरकारों ने अलॉटमेंट ऑर्डर जारी कर दिए हैं और सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कमर्शियल LPG सप्लाई कर दी गई है। उन्होंने कहा, 'मिडिल ईस्ट जंग के कारण स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। हालांकि, किसी भी डिस्ट्रीब्यूशन पर एलपीजी की कमी की कोई रिपोर्ट नहीं है। कल LPG ऑनलाइन बुकिंग 56 लाख कि थी और सप्लाई 55 लाख की रही। एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी सामान्य रूप से चल रही है।'

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव ने कहा, 'कल भारत सरकार ने सभी राज्य सरकारों को एक और पत्र लिखकर उनसे कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने और उल्लंघन पाए जाने पर कानून के तहत कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। राज्य सरकारों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लगभग 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा, लगभग 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जिला स्तरीय निगरानी समितियां भी गठित की गई हैं।'

देश के कई राज्यों में अतिरिक्त केरोसिन आवंटन के आदेश जारी

सुजाता शर्मा ने बताया, 'लगभग 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने अतिरिक्त केरोसिन आवंटन के लिए आदेश जारी किए हैं। घबराहट में की जा रही बुकिंग में कमी आ रही है। कल लगभग 57,000 रिफिल बुकिंग प्राप्त हुईं। कच्चे तेल की स्थिति और रिफाइनरी प्लांट का संचालन सामान्य है। खुदरा पंपों पर तेल की कमी की कोई सूचना नहीं मिली है। सभी खुदरा आउटलेट सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। घरेलू कच्चे तेल और परिवहन के लिए सीएनजी की आपूर्ति बिना किसी कटौती के 100 फीसदी सुनिश्चित है।'

Created On :   19 March 2026 5:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story