इसरो ने जारी किया चंद्रयान का नया वीडियो, शिवशक्ति पाइंट के आसपास घूम रहे रोवर प्रज्ञान ने ऐसे पार किए गड्ढे

इसरो ने जारी किया चंद्रयान का नया वीडियो, शिवशक्ति पाइंट के आसपास घूम रहे रोवर प्रज्ञान ने ऐसे पार किए गड्ढे
  • इसरो ने जारी किया 40 सेकंड का वीडियो
  • रोवर प्रज्ञान घूमते हुए आ रहा नजर
  • चांद की सहत पर बने गड्ढे को किया आसानी से पार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन स्पेस एजेंसी इसरो ने चंद्रयान3 का एक और वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में रोवर प्रज्ञान चांद की सतह पर चहलकदमी हुआ नजर आ रहा है। शुक्रवार को इसरो की तरफ से कहा गया था कि रोवर प्रज्ञान के सभी उपकरण चालू हो गए हैं और अच्छी हालत में हैं। इसके साथ एजेंसी ने बताया था कि रोवर प्रज्ञान ने चांद की सतह पर 8 मीटर की दूरी तय कर ली है।

इसरो द्वारा जारी किए ताजा वीडियो में रोवर शिव शक्ति पॉइंट के पास सैर करते हुए नजर आ रहा है। बता दें कि शनिवार की सुबह चंद्रयान 3 की सफलता के लिए वैज्ञानिकों की पूरी टीम को बधाई देने इसरो कमांड सेंटर पहुंचे पीएम मोदी ने ऐलान किया था कि जिस जगह पर चंद्रयान उतरा है उसे शिवशक्ति पॉइंट से जाना जाएगा।

इसरो ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए बताया कि, प्रज्ञान रोवर दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रमा के रहस्यों की खोज करने शिव शक्ति पाइंट के आसपास घूम रहा है। 40 सेकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रोवर अपने पहियों के निशान चांद की सतह पर छोड़ता जा रहा है। इस दौरान वह एक गड्ढे को पार करता है। इसके बाद गड्ढे से पार होकर वह दोबारा मुड़ता है।

भारत ने 23 अगस्त यानी बुधवार को चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कर इतिहास रच दिया है। भारत दुनिया के उन चार देशों में शामिल हो गया है जिनका मून मिशन अब तक सफल रहा है। वहीं चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कदम रखने वाला दुनिया का पहला देश बन गया। एक दिन पहले ही इसरो ने जानकारी दी थी कि 'सभी नियोजित रोवर एक्टिविटीज को सत्यापित कर लिया गया है। रोवर ने लगभग आठ मीटर की दूरी सफलतापूर्वक तय कर ली है। रोवक के उपकरण एलआईबीएस और एपीएक्सएस भी चालू हैं।'

Created On :   26 Aug 2023 12:35 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story