Bihar Politics: लालू यादव ने खुद ही अपने बेटे को निकाला पार्टी से, 6 साल तक पार्टी में नहीं होंगे शामिल, जानें क्या है वजह?

- लालू यादव ने लिया बड़ा फैसला
- लालू यादव ने तेज प्रताप को निकाला पार्टी से
- 6 साल तक रहेंगे पार्टी से बाहर
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तरफ से अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के खिलाफ बड़ा ऐलान कर दिया है। रविवार (25 मई) को एक्स पर पोस्ट करके कहा है कि, निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमजोर कर रहा है। बड़े बेटे की एक्टिविटी, लोक आचरण और गैर जिम्मेदारी का व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के खिलाफ है। उसकी इस एक्टिविटी के लिए उसको पार्टी और परिवार से दूर करता हूं।
लालू यादव ने क्या कहा?
लालू यादव ने आगे कहा कि, 'अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी तरह की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसको पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है। अपने नीजि जीवन का भला-बुरा और गुण-दोष देखने में वो खुद ही सक्षम हैं। उससे जो भी संबंध रखेगा वो खुद ये निर्णय लें। मैं लोकजीवन में लोकलाज को लेकर हमेशा ही हिमायती रहा हूं। परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सार्वजनिक जीवन में इस विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया है।'
लालू के फैसले पर लोगों का क्या है कहना?
लालू यादव के फैसले को लेकर लोग काफी सराहना कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि, ऐसे ही नहीं लोग लालू जी को मसीहा कहते हैं। वहीं, दूसरी तरफ एक ने लिखा कि, तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव विवाद पर ये बयान दिखाता है कि लालू परिवार अब पब्लिक इमेज को लेकर सख्त रुख अपना रहा है, लेकिन सवाल ये है कि क्या इतना काफी है? इसके अलावा भी कई लोगों ने सवाल किए हैं।
क्यों किया निष्कासित?
बता दें, तेज प्रताप यादव और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का यादव से संबंधित मामले पर लालू यादव ने ये फैसला लिया है। शनिवार (24 मई) को तेज प्रताप यादव के फेसबुक अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर हुई है। तस्वीर में तेज प्रताप एक लड़की के साथ नजर आ रहे थे। लड़की का नाम अनुष्का यादव बताया गया था और पोस्ट में लिखआ थआ कि तेज प्रताप यादव 12 साल से अनुष्का यादव के साथ रिलेशनशिप में हैं। बाद में पोस्ट को हटा दिया गया था। कुछ घंटे के बाद तेज प्रताप ने ट्वीट करके कहा कि उनका अकाउंट हैक कर लिया गया है और एआई की मदद से फोटो बनाई गई है।
Created On :   25 May 2025 3:45 PM IST