कर्नाटक: बेंगलुरु में तेंदुआ के आक्रामक होने पर अधिकारियों ने गोली मारी, इलाज के दौरान मौत

बेंगलुरु में तेंदुआ के आक्रामक होने पर अधिकारियों ने गोली मारी, इलाज के दौरान मौत
  • तेंदुआ के आक्रामक होने पर अधिकारियों ने गोली मारी
  • इलाज के दौरान तेंदुए की हुई मौत

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। पिछले कुछ दिनों से बेंगलुरु की सड़कों पर घूम रहे एक तेंदुए को पकड़ लिया गया, लेकिन बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वन अधिकारियों ने तलाशी अभियान के दौरान तेंदुए को पकड़ा था। वन अधिकारियों ने कहा, ''बाद में उसके आक्रामक होने पर उसे काबू में करने के लिए गोलियां चलाई गई थी। गोली लगने से वह घायल हो गया था। इसके बाद तेंदुए को इलाज के लिए पशु अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।'' तेंदुए के हमले में एक डॉक्टर और एक वन अधिकारी घायल हो गया। यह घटना तब हुई जब पशु चिकित्सक उसे शांत करने का प्रयास कर रहे थे।

जब तेंदुआ आक्रमक हुआ तो इसे बेअसर करने के लिए अधिकारी को गोलियां चलाने के लिए मजबूर होना पड़ा। घायल तेंदुए को बन्नेरघट्टा के एक पशु अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) सुभाष मालखेड़े के अनुसार, घायल पशु डॉक्टर को अस्पताल ले जाया गया। तेंदुए को पहली बार 28 अक्टूबर की रात को बेंगलुरु में इलेक्ट्रॉनिक सिटी के पास सिंगसंद्रा इलाके में देखा गया था। आवारा कुत्ते तेंदुए का पीछा करते दिखे। सीसीटीवी तस्वीर से निवासियों में दहशत फैल गई है। अगले दिन 29 अक्टूबर को इसे कुडलू गेट स्थित अपार्टमेंट परिसर में देखा गया। जिस क्षेत्र में तेंदुआ देखा गया था, वह बन्नेरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान से बहुत दूर नहीं है। माना जा रहा कि वह शहर में आ गया था वन अधिकारियों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए चार पिंजरे लगाए थे। तलाशी अभियान में वन विभाग के 70 से अधिक अधिकारी और अन्य कर्मचारी शामिल थे। तेंदुए को पकड़ने के लिए मैसूर से भी एक टीम पहुंची थी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 Nov 2023 3:35 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story