मौसम अपडेट: देशभर में जारी है बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर, मौसम विभाग ने जारी किया देश के अधिकांश राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल

- देश के अधिकांश राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी
- मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
- नदियां-नाले हैं उफान पर
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सावन का महीना आते ही देशभर में बारिश का दौर देखने को मिलता है। दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ देश के अधिकांश राज्यों में भारी बारिश देखने को मिल रही है। एक तरफ बारिश से मौसम अच्छा हो गया है तो दूसरी तरफ कई इलाके जलमग्न हो गए हैं और भारी बारिश लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार जैसे कई अन्य राज्यों में जोरदार पानी गिरा है। इन राज्यों में जलस्तर भी बढ़ गया है, जिससे बाढ़ का संकट देखने को मिल रहा है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में भी बहुत से ज्यादा बारिश हो रही है, जिससे भूस्खलन जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। साथ ही यातायात भी प्रभावित हो रहा है।
दिल्ली में भारी बारिश
दिल्ली में भारी बारिश हो रही है। 25 जुलाई के बाद से दिल्ली में झमाझम बारिश की संभावना जताई जा रही है। इससे ट्रैफिक भी प्रभावित होगा।
उत्तर प्रदेश में बारिश और हवाओं का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की तरफ से तेज हवाओं की भी चेतावनी दी गई है। यूपी के अधिकांश जिले हैं, जिसमें भारी बारिश होनी है। उसमें ललितपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, वाराणसी, गाजीपुर, मऊ, बलिया और सोनभद्र के अलावा अन्य जिले शामिल हैं।
बिहार के तापमान में भारी गिरावट
बिहार में आने वाले एक दो दिनों तक अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक भारी गिरावट देखी जा सकती है। न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आएगा। बिहार के अधिकांश जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी। जिसमें अररिया, पूर्णिया, बेगूसराय, किशनगंज, लखीसराय, मुंगेर, जमुई, गया, जहानाबाद के अलावा भी कई जिले शामिल हैं।
राजस्थान में भारी बारिश
राजस्थान में तेजी से मौसम में बदलाव नजर आ रहा है। आने वाले दो-चार दिनों में राजस्थान में भारी से भी बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की तरफ से यहां पर अलर्ट जारी किया गया है।
पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश
पहाड़ी इलाकों के बारे में बात करें तो, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश देखने को मिलेगी। मौसम विभाग की तरफ से यहां पर भारी चेतावनी जारी की गई है।
दिल्ली में कैसा है मौसम?
दिल्ली में आज बारिश की संभावना जताई गई है। दिल्ली में यमुना का भी जलस्तर बढ़ गया है। जिससे कई रोडें जलमग्न हो गई हैं और यातायात भी प्रभावित हो रहा है। दिल्ली के अधिकांश स्थानों पर बारिश की संभावना है। जिसमें गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद, नोएडा के अलावा अन्य जगहें शामिल हैं।
देश में कहां-कहां बारिश के आसार?
देश के अधिकांश राज्यों में भारी बारिश के आसार हैं। जिसमें राजस्थान, केरल, गोवा, मणिपुर, त्रिपुरा, नागालैंड, ओडिशा, झारखंड, गुजरात, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश के अलावा अन्य राज्य शामिल हैं।
Created On :   24 July 2025 12:03 PM IST