मौसम अपडेट: देशभर के अलग-अलग हिस्सों में तरह-तरह का मौसम आ रहा नजर, जानें कैसा रहने वाला है आज का मौसम

देशभर के अलग-अलग हिस्सों में तरह-तरह का मौसम आ रहा नजर, जानें कैसा रहने वाला है आज का मौसम
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी नजर आ रहा है। वहीं, कुछ जगहों पर बारिश के आसार हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड का दौर देखने को मिल रहा है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है, जिसके चलते मैदानी इलाकों में भी भारी ठंड पड़ रही है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, मैदानी इलाकों में शीतलहर का अलर्ट जारी हुआ है। वहीं, देश की राजधानी दिल्ली से लेकर यूपी, बिहार, झारखंड, राजस्थान और हरियाणा के अलावा भी कई शहरों में कोहरे की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, दक्षिण भारत में हल्की बारिश की संभावना है।

दिल्ली में कैसा रहने वाला है मौसम?

दिल्ली के मौसम के बारे में जानें तो, यहां पर तीखी ठंड पड़ रही है। साथ ही मौसम भी शुष्क रहने वाला है। सुबह और रात के वक्त धुंध देखने को मिल सकती है। साथ ही तापमान भी एक डिजिट में दर्ज किया जा सकता है।

यूपी में शीतलहर

यूपी में ठंड दिन पर दिन बढ़ रही है। साथ ही गला देने वाली ठंड भी चल रही है। सुबह और रात के वक्त घना कोहरा छाया रहता है। वहीं, प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में घना कोहरा छाया रह सकता है, जिससे विजिबिलिटी काफी हद तक कम हो जाएगी। 10 दिसंबर को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में लगातार बर्फीली हवाएं चल रही हैं, जिससे लोगों में ठिठुरन बढ़ी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, बीते हुए दो-तीन दिनों में राज्य के कई हिस्सों का तापमान काफी हद तक नीचे रिकॉर्ड किया गया है। पटना में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री से 10.6 डिग्री तक दर्ज हुआ है।

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी

बता दें, पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है। जिसके चलते मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में लोगों को बर्फबारी का सामना करना पड़ रहा है।

Created On :   10 Dec 2025 10:52 AM IST

Tags

Next Story