मौसम अपडेट: यमुना नदी के उफान से लोगों को करना पड़ रहा पलायन, यूपी-बिहार से लेकर पंजाब तक कई राज्यों में भारी से मिलेगी राहत, जानें आज का मौसम अपडेट

यमुना नदी के उफान से लोगों को करना पड़ रहा पलायन, यूपी-बिहार से लेकर पंजाब तक कई राज्यों में भारी से मिलेगी राहत, जानें आज का मौसम अपडेट
  • देशभर में भारी बारिश का दौर है जारी
  • पंजाब में भी भारी से मची हुई है तबाही
  • मौसम विभाग ने आज बारिश के राहत के बताए आसार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में जगह-जगह भारी बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। जिससे हर जगह बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। कई लोगों के तो घरों में भी बाढ़ का पानी घुस गया है। दिल्ली की यमुना नदी उफान पर है। जिसके चलते हजारों लोगों को अपने घर छोड़ने पड़ रहे हैं। लेकिन आज से हालात थोड़े सुधर सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, बिहार में बारिश कम होने की संभावना है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में अभी बारिश की संभावना जताई गई है।

दिल्ली में बारिश की संभावना जारी

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आंधी और भारी बारिश की संभावना देखने को मिल रही है। लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है। बीते 24 घंटे में दिल्ली में भारी बारिश दर्ज की गई है।

यूपी में कैसा रहने वाला है मौसम?

उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम में किसी भी तरह का बदलाव नहीं देखा जाएगा। लेकिन दो चार दिनों बाद मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिल सकता है। 10 सितंबर से प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में मौसम बदलेगा और फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी हो सकता है।

बिहार में सामान्य रहेगा मौसम

बिहार के मौसम के बारे में जानें तो, यहां पर बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। लेकिन राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं, 11 से 18 सितंबर के बीच कई जिलों में बादल गरज सकते हैं, साथ ही भारी बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है।

पंजाब में कैसा रहेगा मौसम?

पंजाब के मौसम के बारे में जानें तो, यहां पर भारी बाढ़ की स्थिति देखने को मिल रही है। बाढ़ के चलते कई लोगों को अपना घर छोड़कर दूसरी जगह शिफ्ट होना पड़ रहा है। सरकार राहत बचाव सामग्री का इंतजाम कर रही है, साथ ही लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। ऐसे में लोगों को चेतावनी दी गई है कि वे सुरक्षित जगह ही रहें।

Created On :   6 Sept 2025 12:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story