मौसम अपडेट: देश के अलग-अलग क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना, जानें कैसा रहने वाला है आपके शहर का मौसम

- देशभर में भारी बारिश के हैं आसार
- पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों तक लोग हैं भारी बारिश से परेशान
- जानें अपने शहर के मौसम का हाल
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में खराब मौसम देखने को मिल रहा है। कहीं पर भारी बारिश हो रही है, तो कहीं पर भूस्खलन हो रहा है। वहीं, मैदानी इलाके बाढ़ से ग्रसित हैं। जम्मू-कश्मीर में अब तक करीब 123 लोगों की जानें जा चुकी हैं। हरियाणा में भी 20 से ज्यादा लोगों ने अपी जान खोई है। किसानों की फसलें बह गई हैं। पहाड़ी इलाकों में अब भी आराम नहीं मिला है। बीते दो महीनों में करीब 300 से भी ज्यादा लोगों ने अपनी जान खोई है। मिली जानकारी के मुताबिक, राज्य सरकार लगातार राहत पैकेज की मदद मांग रही है।
पहाड़ी राज्यों में लगातार भारी बारिश का दौर जारी
पहाड़ी राज्यों के बारे में जानें तो, उत्तराखंड काफी समय से प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहा है। ग्लेशियर टूट रहे हैं, बादल फट रहे हैं। नदियां भी उफान पर हैं। साथ ही भारी बारिश के चलते लगातार भूस्खलन हो रहा है, जिससे लोगों की जान को खतरा बना हुआ है। लगातार रेस्क्यू हो रहा है। लेकिन तब भी कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। राज्य सरकार भी लगातार हालातों को सुधारने का काम कर रही है। राज्य सरकार ने 5702 करोड़ की विशेष सहायता मांगी है। आज भी बारिश होने की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में अब भी भूस्खलन की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में लोगों से अपील की गई है कि वे सुरक्षित जगहों पर ही रहें।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्लीवासियों को भारी बारिश से अभी राहत नहीं मिलेगी। दिल्ली में मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। दिल्ली में बाढ़ की भी स्थिति बनी हुई है, यमुना का पानी लगातार खतरे के साइन के ऊपर बह रहा है।
यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम?
यूपी-बिहार के मौसम की बात करें तो, यहां पर हल्की बारिश होने की संभावना है। लेकिन आने वाले एक दो दिनों में गरज और चमक के साथ भारी बारिश देखने को मिलेगी। जिसमें नोएडा, गाजियाबाद, बागपत जैसे कई और स्थान शामिल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में भारी बारिश से राहत मिल सकती है। लेकिन सिस्टम एक्टिव होने के चलते भारी बारिश का दौर भी देखने को मिल सकता है। पूरे राज्य में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
पंजाब में कैसा है मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब में भारी बारिश की चेतावनी नहीं है। साथ ही सभी जिलों में भारी बारिश से हल्की राहत मिलेगी। पंजाब में जानलेवा बाढ़ की चपेट में आने से 40 से भी ज्यादा लोगों ने अपनी जान खोई है। साथ ही किसानों ने अपनी फसलों को खो दिया है। पंजाब को वापस से ठीक करने का काम लगातार जारी है।
मध्य प्रदेश में भारी बारिश से राहत
मध्य प्रदेश के मौसम के बारे में जानें तो, यहां पर भारी बारिश से राहत मिल सकती है। नदियों का जलस्तर कम भी हो सकता है।
Created On :   7 Sept 2025 11:20 AM IST