Missile Defense System: मिसाइल डिफेंस सिस्मट कम कर सकता है परमाणु हमलों का असर? जानें परमाणु हमलों में कितना देगी साथ

मिसाइल डिफेंस सिस्मट कम कर सकता है परमाणु हमलों का असर? जानें परमाणु हमलों में कितना देगी साथ
  • मिसाइल डिफेंस सिस्टम है देश के लिए मजबूत
  • देश की सुरक्षा करने में सहायक है मिसाइल डिफेंस सिस्टम
  • भारत के पास है चार स्तरीय एयर डिफेंस सिस्टम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सेना ने 7 मई की रात को पड़ोसी देश पाकिस्तान पर दर्जनों मिसाइलें दागी हैं, जिसमें पाकिस्तान के करीब 9 आतंकी ठिकानों को तहस-नहस करके रख दिया है। जिस ऑपरेशन के तहत ये काम हुआ है उसको 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम दिया है। क्योंकि आतंकवादियों ने महिलाओं के सामने ही उनका सिंदूर उजाड़ दिया था। इसके बाद ही भारत ने उस सिंदूर का बदला लिया है।

वॉर के बाद से ही दोनों ही देश की डिफेंस क्षमता को लेकर काफी ज्यादा चर्चा हो रही है। कुछ समय पहले ही पाकिस्तान ने भारत को धमकी भी दी थी कि उन्होंने परमाणु हथियार सजाने के लिए नहीं रखे हैं। तो चलिए भारत के डिफेंस सिस्टम के बारे में जानते हैं कि वो कैसे परमाणु हमलों को रोकेगा।

परमाणु हमलों को मिसाइलें कैसे रोकेंगी?

दुनिया में जब भी परमाणु हमले की संभावना होती है तो सबसे पहले ये सवाल आता है कि किसी भी देश में इसको रोकने की कितनी ताकत होती है। बात करें भारत और पाकिस्तान की तो दोनों ही परमाणु संपन्न देश हैं। तो चलिए जानते हैं कि भारत की मिसाइल डिफेंस सिस्टम पाकिस्तान जैसे देशों से किए गए परमाणु हमले को कितना रोक सकता है।

भारत के पास कितनी मिसाइलें?

भारत के पास परमाणु हमलों को रोकने के लिए चार स्तर की एयर डिफेंस सिस्टम है। जो कि अलग-अलग ऊंचाई और दूरी से आने वाले खतरे को पहचानता है और जवाब उसका जवाब दे पाता है। इस ताकत के चलते ही भारत सुरक्षित देश है। बता दें, ये ऊंचाई से आने वाली मिसाइलों को वायुमंडल में ही खत्म कर देता है। वहीं, वायुमंडल से अंदर आने वाली मिसाइलों को दूसरा सिस्टम खत्म कर देता है। तीसरे घेरे में लंबी दूरी और तेज स्पीड वाली बैलिस्टिक मिसाइलों को ट्रैक करके नष्ट कर सकता है। वहीं, इसकी एक और खासियत ये भी है कि इसको 10 मिनट के अंदर ही तैयार करके तैनात किया जा सकता है। भारत की अग्नि-5 मिसाइल जमीन से करीब 5 से 8 हजार किलोमीटर दूरी पर बैठे दुश्मनों को ढेर कर सकती है। भारत हथियारों के मामले में सबसे ज्यादा रूस पर ही निर्भर है। पश्चिम देश भारत को मिसाइल तकनीक देने से थोड़ा परहेज करते हैं। लेकिन भारत और फ्रांस ने साथ में मिलकर कई सारी मिसाइल तकनीकों पर काम किया है।

मिसाइल रोक पाएंगी परमाणु हमला?

भारत के पास एंटी बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम है। साथ ही भारत के डिफेंस मिसाइल सिस्टम में दो तरह की मिसाइलें हैं, जो कि पहली पृथ्वी एयर डिफेंस और दूसरी एडवांस एयर डिफेंस है। बात करें पृथ्वी एयर डिफेंस की तो, ये ज्यादा ऊंचाई तक मिसाइलों को रोक सकती है और एडवांस एयर डिफेंस कम ऊंचाई वाले हमलों को रोकने में सक्षम है। एंटी बैलिस्टिक मिसाइलें करीब 5 हजार किलोमीटर दूर से आने वाली मिसाइलों को रोकने में कारगर है। भारत के पास पारंपरिक और परमाणु हथियारों से लैसे मिसाइलों के भी ऑप्शन हैं। परमाणु हमले के समय 100 प्रतिशत सुरक्षा की गारंटी नहीं मिल सकती है लेकिन तकनीकों को बढ़ाया जा सकता है।

Created On :   8 May 2025 3:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story