मौसम अपडेट: देश में लगातार गरज और बरस रहे हैं बादल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें कैसा रहने वाला है देश के मौसम का हाल

देश में लगातार गरज और बरस रहे हैं बादल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें कैसा रहने वाला है देश के मौसम का हाल
  • देश में भारी बारिश का दौर जारी
  • देश के अधिकांश राज्यों में गरज, चमक के साथ लगातार भारी बारिश
  • मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के अधिकांश राज्यों में गरज और चमक के साथ बारिश का सिलसिला जारी हो गया है। लेकिन देश की राजधानी दिल्ली के लोग अब भी भारी बारिश के इंतजार में हैं। वहीं, दूसरी ओर बारिश अन्य राज्यों में परेशानी का कारण बन चुका है। गुजरात, सूरत में भारी से भी ज्यादा भारी बारिश के चलते एक पुल ढह गया है। साथ ही कई मजदूर भी लापता हो गए हैं। ऐसे ही अन्य राज्यों में भी भारी बारिश जारी है।

दिल्ली में कब होगी भारी बारिश?

27 जून से दिल्ली के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के साथ-साथ अन्य राज्यों में बारिश के आसार देखने को मिल रहे हैं। बारिश के चलते राजधानी के तापमान में भी गिरावट आ सकती है।

कैसा रहने वाला है आज के मौसम का हाल?

27 जून को देश के कई हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। राजस्थान के पूर्वी, मध्य प्रदेश के अधिकांश जिले, उत्तराखंड के साथ कई राज्यों में भारी बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा देश के अन्य राज्यों में भी भारी बारिश होने की संभावना है। जिसमें बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी राजस्थान शामिल हैं।

कैसा रहेगा आने वाला मौसम?

आने वाले दिनों के मौसम के बारे में जानें तो, मौसम का मिजाज बदला ही रहेगा। 28 जून को भी देश के कई हिस्सों में लगातार बारिश और तेज हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ाएंगे। राजस्थान, रगुजरात, छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के साथ उत्तर प्रदेश भी पहुंच सकते हैं। उस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

कैसा रहेगा देश का तापमान?

देश के तापमान के बारे में जानें तो, बीते 24 घंटों के तापमान में गिरावट देखी गई है। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में 18.2 डिग्री के साथ सबसे कम दर्ज किया गया है। वहीं, दिन का सबसे ज्यादा गर्म हिस्सा राजस्थान का जैसलमेर रहा है। यहां पर 41.3 डिग्री तक तापमान दर्ज किया गया है। पहाड़ी इलाकों के बारे में जानें तो, वहां पर 6 डिग्री से कम ही तापमान दर्ज हुआ है।

Created On :   27 Jun 2025 11:59 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story