Mumbai Bomb Threat: मुंबई पुलिस को मिली बम धमाके की धमकी, अलर्ट पर है पुलिस विभाग, कहा- 'स्थिति नियंत्रण में है'

- मुंबई पुलिस को मिली बम से उड़ाने की धमकी
- पुलिस ने जनता को किया काबू में
- बताया घबराने की जरूरत नहीं
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई पुलिस को अनंत चतुर्दशी के खास दिन पर 34 गाड़ियों में बम लगाए जाने की धमकी मिली है। पुलिस को धमकी व्हॉट्सएप पर दी गई है। इसके बाद ही मुंबई पुलिस अलर्ट मोड में है। जानकारी के मुताबिक, ट्रैफिक पुलिस के व्हॉट्सएप हेल्पलाइन नंबर पर ही भेजा गया है। मैसेज में कहा गया है, 34 गाड़ियों में बम लगाए गए हैं और 400 किलो आरडीएक्स के विस्फोट से पूरा मुंबई शहर कांप जाएगा। साथ ही मैसेज में ये भी दावा किया गया है कि, 14 पाकिस्तानी आतंकवादी भारत में कदम रख चुके हैं।
भारी बम की धमकी
मैसेज में कहा गया है कि, 400 किलो के आरडीएक्स के विस्फोट से 1 करोड़ लोगों की जान जा सकती है। मुंबई पुलिस ने इस धमकी को देखते हुए शहर में हाई अलर्ट जारी किया है और खुद भी पुलिस बिल्कुल हाई अलर्ट पर है।
इससे पहले भी मिली हैं कई धमकियां
बता दें, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि मुंबई को बम की धमकी मिली है। 22 अगस्त को मुंबई के गिरगांव में स्थित इस्कॉन मंदिर को भी एक धमकी वाला मैसेज आया था। इसके बाद जब जांच हुई तो कोई भी संदिग्ध वस्तु या एक्टिविटी नहीं मिली थी। इससे पहले भी मुंबई के फोर सीजन होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। धमकी में एक अज्ञात शख्स की तरफ से धमकी भरा ईमेल आया था। होटल प्रशासन ने तुरंत ही कार्रवाई की और हर तरह की जांच की। लेकिन फिर से जांच में कुछ भी सामने नहीं आया और ना ही कोई बम लगा हुआ था।
Created On :   5 Sept 2025 12:51 PM IST