सिक्कम के नाथूला बॉर्डर एरिया में हुआ हिमस्खलन, 6 की मौत, 22 पर्यटकों को किया गया रेस्क्यू

Avalanche hits Sikkims Nathula border area, 6 killed, 11 tourists injured
सिक्कम के नाथूला बॉर्डर एरिया में हुआ हिमस्खलन, 6 की मौत, 22 पर्यटकों को किया गया रेस्क्यू
हिमस्खलन सिक्कम के नाथूला बॉर्डर एरिया में हुआ हिमस्खलन, 6 की मौत, 22 पर्यटकों को किया गया रेस्क्यू

डिजिटल डेस्क,गंगटोक। सिक्कम के नाथूला बॉर्डर इलाके में हिमस्खलन होने की वजह से 6 पर्यटकों की मौत हो गई वहीं 11 लोगों के घायल होने की खबर है ।बर्फ में फंसे 22 पर्यटकों को रेस्क्यू किया गया। बर्फ हटाने के बाद फंसे 350 पर्यटकों और 80 वाहनों को निकाला गया। 

मंगलवार को 12 बजे हुई  इस घटना में कई पर्यटकों के फंसे होने की आशंका है हिमस्खलन के  समय यहां पर 150 से अधिक पर्यटकों के होने की जानकारी मिली थी। हालांकि अधिकारियों ने बताया है कि बचाव अभियान तीव्र गति से चल रहा है। हिमस्खलन के बाद गंगटोक को नाथुला से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर 14वें मील पर बचाव अभियान जारी है।

 

Created On :   4 April 2023 10:25 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story