Bihar: बिहार के राज्यपाल रह चुके हैं लालजी टंडन, निधन से राज्य में शोक

Bihar: A wave of mourning in political circles on the death of former Governor Tandon
Bihar: बिहार के राज्यपाल रह चुके हैं लालजी टंडन, निधन से राज्य में शोक
Bihar: बिहार के राज्यपाल रह चुके हैं लालजी टंडन, निधन से राज्य में शोक
हाईलाइट
  • बिहार : पूर्व राज्यपाल टंडन के निधन पर सियासी हलकों में शोक की लहर

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और कई केंद्रीय मंत्रियों सहित राज्य के तमाम बड़े नेताओं ने राज्य के पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्घांजलि अर्पित की है।

मध्य प्रदेश के राज्यपाल टंडन के निधन की खबर के बाद बिहार में शोक की लहर उमड़ पड़ी। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने टंडन के निधन पर अपनी गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है। राज्यपाल चौहान ने अपने शोक संदेश में कहा, टंडन एक लोकप्रिय राजनेता, कुशल प्रशासक और विद्वान लेखक थे, जिनके निधन से भारतीय राजनीतिक-सामाजिक जीवन को अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि लालजी टंडन एक कुशल प्रशासक और लोकप्रिय नेता थे। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक जीवन में अपूरणीय क्षति हुई है।

इधर, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने अपने शोक संदेश में कहा, टंडन जीवन भर समाज के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करते रहे। उत्तर प्रदेश में भाजपा को मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका रही। उनका निधन राजनीति एवं सामाजिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनसे मेरा व्यक्तिगत संबंध रहा।

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने अपने शोक संदेश में टंडन के निधन को भाजपा के साथ-साथ भारतीय राजनीति को अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि टंडन आजीवन पार्टी की विचारधारा से जुड़े रहे और संगठन को मजबूत करने में सदैव अपना सक्रिय योगदान दिया।

इधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह ने भी टंडन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने अपने शोक संदेश में बिहार में उनके राज्यपाल कार्यकाल को याद किया।

बिहार युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे बेबाक राजनेता थे। उन्होंने बिहार के अपने कार्यकाल में उच्च शिक्षा में कई बदलाव किए, जिसके लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा।

इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार, बिहार महिला कांग्रेस की पूर्व उपाध्यक्ष मंजूबाला पाठक सहित कई नेताओं ने भी टंडन के निधन पर शोक व्यक्त किया।

 

Created On :   21 July 2020 6:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story