बिहार : सादे समारोह में मना राजीव गांधी शहादत दिवस

Bihar: Rajiv Gandhi Martyrdom Day celebrated in a simple ceremony
बिहार : सादे समारोह में मना राजीव गांधी शहादत दिवस
बिहार : सादे समारोह में मना राजीव गांधी शहादत दिवस

पटना, 21 मई (आईएएनएस)। देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की शहादत को यहां के सदाकत आश्रम स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एक सादे समारोह में याद किया गया। समारोह की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ़ मदन मोहन झा ने की।

डॉ़ झा ने कहा, राजीव गांधी ने देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा के लिए और इसके धर्मनिरपेक्ष चरित्र को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए अपनी कुर्बानी दी। उन्होंने देश में सूचना एवं संचार-क्रांति की शुरुआत की थी और सत्ता के विकेंद्रीकरण के लिए पंचायती राज का प्रारूप बनाया था।

उन्होंने कहा कि आज कृतज्ञ देश उन्हें श्रद्धापूर्वक याद करता है और देश के नवनिर्माण में राजीव गांधी के योगदान को स्मरण कर बिहार कांग्रेस उनकी स्मृति को बार-बार नमन करती है।

इस अवसर पर सदाकत आश्रम स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा पर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ़ समीर कुमार सिंह, मीडिया विभाग के अध्यक्ष एच़ के वर्मा, प्रवक्ता डॉ़ हरखू झा, वरिष्ठ नेता ब्रजेश पांडेय, प्रवक्ता राजेश राठौड़ सहित कई नेताओं ने माल्यार्पण किया।

लॉकडाउन के कारण कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने अपने सरकारी आवास पर राजीव गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्घांजलि अर्पित की।

सिंह ने कहा, राजीवजी तकनीक के रास्ते देश को प्रगति के पथ पर ले जाने वाले एक सच्चे व ईमानदार जननेता थे। वे सर्वसुलभ व सरल स्वभाव के लोकप्रिय नेता थे।

युवक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ललन कुमार ने भी रांजीव गांधी के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा, देश उनको तकनीक के क्षेत्र में सशक्त बनने की राह दिखाने वाले और देश में पीढ़ीगत बदलाव के अग्रदूत के रूप में हमेशा याद रखेगा।

कुमार ने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए अपना बलिदान देने वाले राजीव गांधी को आज पूरा देश नमन करता है।

इस मौके पर कांग्रेस नेता आजमी बारी, पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार, विजय शंकर मिश्र, मंजूबाला पाठक सहित कई नेता मौजूद रहे।

Created On :   21 May 2020 2:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story