भारत में जल्द लगेगा कोरोना का बूस्टर डोज, दस दिन में सरकार जारी कर सकती है वैक्सीनेशन की नई पॉलिसी

कोरोना का बूस्टर डोज भारत में जल्द लगेगा कोरोना का बूस्टर डोज, दस दिन में सरकार जारी कर सकती है वैक्सीनेशन की नई पॉलिसी
हाईलाइट
  • पॉलिसी में बूस्टर डोज में प्राथमिकता मिलने वाली कैटेगरी का होगा जिक्र

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर भले ही धीरे-धीरे कम हो रही है। लेकिन, तीसरी लहर का संकेत भी लगातार मिल रहा है। यूरोपीय देशों मे पिछले साल की तरह इस साल भी बढ़ती सर्दी के साथ संक्रमण की दर में भी तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। गुरुवार को जर्मनी में 50 हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए। वहीं बेल्जियम के स्वास्थ्य मंत्री का मानना है कि, उनका देश महामारी की चौथी लहर झेल रहा है। ऐसे में कई देश वैक्सीन का बूस्टर डोज अपने नागरिकों को दे रहे है, जिसकी वजह से भारत में भी इसके बूस्टर डोज को लेकर तैयारी शुरु हो गई है।

सरकार जारी करेगी पॉलिसी
देश में कोरोना वैक्सीन की 2 खुराके दी जा रही है। लेकिन, विशेषज्ञों का मानना है कि, इसके बूस्टर डोज को देना जरुरी है।  कोविड टास्क फोर्स के प्रमुख सदस्य डॉ. एनके अरोरा ने टाइम्स ऑफ इंडिया को जानकारी देते हुए कहा कि, इसे लेकर आने वाले 10 दिनों में एक पॉलिसी सरकार द्वारा जारी की जा सकती है। इस पॉलिसी में उन लोगों के वर्गीकरण या कैटेगरी पर बात होगी, जिन्हें बूस्टर डोज में सबसे पहली प्राथमिकता दी जाएगी।

लोगों को चेतावनी
बता दें कि, दैनिक भास्कर में छपी रिपोर्ट के अरोरा ने लोगों को कड़ी हिदायत दी है कि, वो इस वक्त अपनी मर्जी से जाकर बूस्टर डोज न लें। क्योंकि इस पर अब तक केंद्र सरकार ने न ही कोई पॉलिसी न जारी की है और न ही कोविन पर इसका रिकॉर्ड दर्ज होगा। हालांकि, अब तक देश में वैक्सीनेशन करना सफल साबित हुआ है। अरोरा के मुताबिक, देश में अब तक 85% लोगों को कम से कम वैक्सीन का पहला डोज दिया जा चुका है। 

बूस्टर डोज लेने का सही समय
भारत बायोटेक के MD डॉ. कृष्णा एल्ला ने हाल ही कहा था कि, वैक्सीन का दूसरा डोज लेने के 6 महीने बाद बूस्टर डोज लेना सही होगा। लेकिन, इसका आखिरी फैसला सरकार लेगी। अमेरिका के साथ और भी कई देशों ने बूस्टर डोज देना शुरु कर दिया है। देखना होगा कि भारत में इसकी शुरुआत कब होती है। 

 

Created On :   12 Nov 2021 7:48 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story