Coronavirus in India: 24 घंटों में रिकॉर्ड 1463 नए पॉजिटिव मिले, अब तक 10,815 संक्रमित, किस राज्य में कितने मरीज, देखें लिस्ट

Coronavirus Update News in India
Coronavirus in India: 24 घंटों में रिकॉर्ड 1463 नए पॉजिटिव मिले, अब तक 10,815 संक्रमित, किस राज्य में कितने मरीज, देखें लिस्ट
Coronavirus in India: 24 घंटों में रिकॉर्ड 1463 नए पॉजिटिव मिले, अब तक 10,815 संक्रमित, किस राज्य में कितने मरीज, देखें लिस्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के कारण 29 लोगों की मौत हुई है। वहीं एक ​दिन में रिकॉर्ड पहली बार कोविड-19 पॉजिटिव के 1463 नए केस सामने आए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में 29 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारिक वेबसाइट (https://www.mohfw.gov.in/) द्वारा मंगलवार शाम 7 बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक Coronavirus पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 10,815 हो गई है। इनमें से 353 लोगों की मौत हो चुकी है और 1190 लोग स्वस्थ हुए हैं। वहीं 9272 लोगों अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार सुबह 10 बजे देश के नाम संबोधन में लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने का एलान किया है। इस तरह अब लॉकडाउन की अवधि 19 दिन बढ़ गई है। साथ ही सरकार की ओर से लगातार लोगों को कोरोना के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शाम 7 बजे जारी आंकड़े

क्रं. राज्य/केन्द्रशासित प्रदेश संक्रमित मरीज  स्वस्थ मरीज मौत
1 आंध्रप्रदेश 432 11 7
2 अंदमान और निकोबार द्वीपसमूह 11 10 0
3 अरुणाचल प्रदेश 1 0 0
4 असम 31 0 1
5 बिहार 65 26 1
6 चंडीगढ़ 21 7 0
7 छत्तीसगढ़ 31 10 0
8 दिल्ली 1510 30 28
9 गोवा 7 5 0
10 गुजरात 539 54 26
11 हरियाणा 185 29 3
12 हिमाचल प्रदेश 32 13 1
13 जम्मू-कश्मीर 270 16 4
14 झारखंड 24 0 2
15 कर्नाटक 247 59 6
16 केरल 379 198 3
17 लद्दाख 15 10 0
18 मध्यप्रदेश 604 44 43
19 महाराष्ट्र 2334 217 160
20 मणिपुर 2 1 0
21 मिजोरम 1 0 0
22 नागालैंड 1 0 0
23 ओडिशा 54 12 1
24 पुडुचेरी 7 1 0
25 पंजाब 167 14 11
26 राजस्थान 873 21 3
27 तमिलनाडु 1173 58 11
28 तेलंगाना 562 100 16
29 त्रिपुरा 2 0 0
30 उत्तराखंड 35 5 0
31 उत्तरप्रदेश 558 49 5
32 पश्चिम बंगाल 190 36 7
         

हमारा प्रमुख प्रयास ट्रांसमिशन की चेन को तोड़ना 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने मंगलवार को बताया कि हमारा प्रमुख प्रयास ट्रांसमिशन की चेन को कैसे तोड़ा जाए ये देखना है। यदि किसी क्षेत्र में 28 दिनों के लिए कोई नया मामला दर्ज नहीं मिलता है और अंतिम मामला नेगेटिव आता है, तो हम मानते हैं कि ट्रांसमिशन की चेन वहां टूट गई है। 
 

 

 

Created On :   14 April 2020 8:05 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story