Cyclone Amphan LIVE: बंगाल के तट से टकराया चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’, लैंडफॉल शुरू, ओडिशा में एक बच्ची की मौत

Cyclone Amphan 2020 India Live Updates Odisha West Bengal landfall Rainfall strong winds IMD Bay of Bengal
Cyclone Amphan LIVE: बंगाल के तट से टकराया चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’, लैंडफॉल शुरू, ओडिशा में एक बच्ची की मौत
Cyclone Amphan LIVE: बंगाल के तट से टकराया चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’, लैंडफॉल शुरू, ओडिशा में एक बच्ची की मौत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुपर साइक्लोन ‘अम्फान’ भारत के तटीय राज्य पश्चिम बंगाल और ओडिशा के करीब पहुंच चुका है।अम्फान अब ‘अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान’ में तब्दील हो चुका है, जिससे बंगाल और ओडिशा के तटीय इलाकों में भारी तबाही की आशंका जताई जा रही है। तूफान को देखते हुए कई राज्यों में हाई अलर्ट जारी है। एनडीआरएफ की टीमें भी तैनात की गई हैं। अब तक लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा चुका है। चक्रवाती तूफान बुधवार दोपहर पश्चिम बंगाल के तट से टकरा गया है। बंगाल में दोपहर 2.30 बजे अम्फान के लैंडफॉल की प्रक्रिया शुरू हुई और अगले चार घंटे तक जारी रहेगी।

एनडीआरएफ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, पश्चिम बंगाल में सुपर साइक्लोन अम्फान का लैंडफाल शुरू हो गया है। हमारी नजर लगातार इस पर बनी हुई है। लैंडफाल के बाद हमारा काम शुरू होता है। हमारी नजर बंगाल और ओडिशा दोनों जगह बनी हुई है। ओडिशा में 20 टीमें और बंगाल में 19 टीमें तैनात की गई हैं। सुपर साइक्लोन अम्फान पश्चिम बंगाल में सुंदरवन के पास पहुंच रहा है। तूफान की वजह से ओडिशा में करीब 106 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चल रही हैं।

तूफान अम्फान के प्रभाव के कारण पश्चिम बंगाल के दीघा और ओडिशा के पारादीप तट पर बुधवार सुबह से तेज हवाएं चल रही हैं और बारिश भी हुई। तूफान अम्फान सुंदरबन के करीब से बंगाल-बांग्लादेश के तटीय इलाके यानी (पश्चिम बंगाल के दीघा और बांग्लादेश के हटिया द्वीप समूह के बीच से होकर गुजरेगा।

ओडिशा में तूफान अम्फान का असर दिखना शुरू हो गया है। यहां भुवनेश्वर में तेज हवाएं चल रही हैं और बारिश हो रही है। एनडीआरआफ चीफ एसएन प्रधान ने बताया, सुपर साइक्लोन अम्फान का असर दिख रहा है। भुवनेश्वर में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। पारादीप में हवाओं की करीब 100 किमी प्रति घंटे है। हालांकि पश्चिम बंगाल में हवाएं उतनी तेज नहीं हैं। ओडिशा के बालासोर और भद्रक से करीब 1.5 लाख लोगों को और बंगाल के करीब 3.3 लाख लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया, चक्रवाती तूफान बुधवार सुबह 8.30 बजे ओडिशा के पारादीप से लगभग 120 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व में था। यह सुंदरबन के करीब से पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश के तटीय इलाके यानी दीघा (पश्चिम बंगाल) और हटिया द्वीप समूह (बांग्लादेश) के बीच से होकर गुजरेगा। तूफान तटीय इलाकों में दोपहर को दस्तक देगा। वहीं पश्चिम बंगाल के दीघा और ओडिशा के पारादीप तट पर भारी बारिश हुई। तूफान अम्फान आज शाम तक पश्चिम बंगाल में सुंदरबन के पास लैंडफाल भी कर सकता है।

Cyclone Amphan Tracking: अम्फान तूफान ने पकड़ी रफ्तार, बंगाल में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू, सिक्किम और मेघालय के लिए भी अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, यह चक्रवात उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा में तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। इसकी गति और बढ़ेगी ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। साइक्लोन अम्फान बुधवार दोपहर तक पश्चिम बंगाल के दीघा और बांग्लादेश के हादिया में टकरा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवाती तूफान अम्फान की रफ्तार लगातार तेज होती जा रही है और यह अपने केंद्र में 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है।

मौसम विभाग ने कहा, केंद्र के करीब चक्रवाती तूफान अम्फान की वर्तमान तीव्रता 170-180 किलोमीटर प्रति घंटा है और 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। सुपर साइक्लोन अम्फान बुधवार सुबह 6:30 बजे उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर एक बेहद भयंकर चक्रवाती तूफान के रूप में केंद्रित था, जो पारादीप से लगभग 125 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में है।

तूफान को देखते हुए ओडिशा और पश्चिम बंगाल में जोखिम वाले इलाकों से लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। दोनों राज्य हाई अलर्ट पर हैं। चक्रवात के कारण इन राज्यों में तेज रफ्तार हवाएं चल रही हैं। ओडिशा के कई इलाकों में बारिश भी हुई। मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में कहा गया है कि, चक्रवात ओडिशा के पारादीप से लगभग 520 किमी दक्षिण में और पश्चिम बंगाल के दीघा से 670 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणी पश्चिम में पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर केंद्रित है। यह रफ्तार से उत्तर-उत्तरी पश्चिमी दिशा की ओर बढ़ रहा है।

बारिश और तेज हवाएं
ओडिशा में भद्रक में बारिश और तेज हवाएं चलीं। चक्रवात अम्फान से भूस्खलन होने की आशंका।

ओडिशा के पारादीप में बारिश 11.0 मिमी प्रति घंटा दर्ज की गई। पारादीप में हवा की गति 102 किमी प्रति घंटा, चांदबली में 74 किमी प्रति घंटा, भुवनेश्वर में 37 किमी प्रति घंटा और पुरी में 41 किमी प्रति घंटा है।

ओडिशा के बालासोर जिले के चांदीपुर में तेज हवाएं चल रही हैं और समुद्र में तेज लहरे उठ रही हैं।

सुपर साइक्लोन से तबाही की संभावना के चलते लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया, लगभग 3 लाख लोगों को राज्य के तटीय क्षेत्रों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। 

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने कहा, तूफान से एक भी व्यक्ति की जान की जान न जाए, इसकी व्यवस्था की गई है। जरूरत पड़ने पर तटवर्ती इलाके के लोगों को रखे जाने के लिए 2000 से ज्यादा मकान तैयार किए गए हैं। मछुआरों और समुद्र के किनारे रहने वाले लोगों को वहां से पहले ही हटा लिया गया है। चक्रवात के मद्देनजर ओडिशा में अब तक 1,19,075 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।

 

 

Created On :   20 May 2020 2:25 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story