- Dainik Bhaskar Hindi
- National
- Delhi: 40 people escape from the shelter home by breaking the gate
दैनिक भास्कर हिंदी: दिल्ली : शेल्टर होम से गेट, दीवार तोड़कर 40 लोग भागे

हाईलाइट
- दिल्ली : शेल्टर होम से गेट, दीवार तोड़कर 40 लोग भागे
नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। पश्चिमी दिल्ली जिले में स्थित एक शेल्टर होम में रखे गए 56 में से 40 लोग सोमवार को भाग गए। इन सभी को सोमवार को ही शेल्टर होम में ले जाया गया था। इनमें अधिकांश श्रमिक बताए जाते हैं। ये लोग शेल्टर होम के गेट का ताला और दीवार तोड़ कर फरार हुए।
पश्चिमी जिला पुलिस के मुताबिक, इन सभी श्रमिकों को पहले राजकीय उच्च माध्यमिक बाल विद्यालय पंजाबी बाग में रखा गया था। सोमवार को इन सबको वहां से हटाकर तिलक नगर स्थित नए बने शेल्टर होम में ले जाकर रख दिया गया। यह नया शेल्टर होम, सर्वोदय बाल विद्यालय चांद नगर, तिलक नगर में बनाया गया है।
पुलिस के मुताबिक, रात के वक्त इन्हीं 56 श्रमिकों में से कल्लू नामक एक श्रमिक ने बाकी लोगों को भड़काना शुरू कर दिया। साथ ही कल्लू ने शेल्टर होम में ऊल जलूल हरकतें भी करनी शुरू कर दी। इसी के चलते यहां मौजूद श्रमिकों ने मौका हाथ लगते ही भागने की योजना बना डाली। इन लोगों ने भागने के लिए शेल्टर होम के गेट का ताला भी तोड़ दिया। साथ ही कुछ श्रमिक दीवार कूदकर भाग गए। इनमें से पुलिस ने 17 श्रमिकों को पकड़ लिया। बाद में कुछ और भी श्रमिक पकड़ लिए गए।
भागने वाले और भड़काने वाले श्रमिकों के खिलाफ पुलिस ने तिलक नगर थाने में केस दर्ज किया है। साथ ही जिले में मौजूद बाकी अन्य शेल्टर होम्स की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।
-- आईएएनएस
आईसेक्ट ग्रुप भोपाल: आईसेक्ट द्वारा ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट विषय पर विशेष ट्रेनिंग सेशन आयोजित
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आईसेक्ट के एचआर एवं लर्निंग एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट द्वारा एम्पलॉइज के लिए ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट पर एक विशेष ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया। इसमें यूनाइटेड किंगडम के कॉर्पोरेट इंटरनेशनल ट्रेनर जुबेर अली द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को अपने अनुभवों, डेमोंस्ट्रेशन, वीडियो, स्लाइड शो के माध्यम से नई स्किल्स को प्राप्त करने और अपनी पर्सनेलिटी को बेहतर बनाने के तरीके बताए। साथ ही उन्होंने पर्सनेलिटी डेवलपमेंट और अपस्किलिंग के महत्व पर बात की और बताया कि करियर ग्रोथ के लिए यह कितना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने सफलता के लिए नौ सक्सेस मंत्र भी दिए। इस दौरान कार्यक्रम में एचआर कंसल्टेंट डी.सी मसूरकर और अल नूर ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे।
इस पहल पर बात करते हुए आईसेक्ट के निदेशक सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि आईसेक्ट कौशल विकास के महत्व को समझता है इसी कारण अपने एम्पलॉइज की अपस्किलिंग के लिए लगातार विभिन्न प्रशिक्षण सेशन का आयोजन करता है। इसी कड़ी में ग्लोबल पर्सनेल डेवलपमेंट पर यह ट्रेनिंग सेशन भी एक कदम है।
स्कोप कैम्पस: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली भीमबेटका, ओबेदुल्लागंज, मंडीदीप, भोजपुर होते हुए पहुंची रबीन्द्रनाथ नाथ टैगोर विश्वविद्यालय और स्कोप कैम्पस
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायसेन के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली आयोजित की गई। यह यात्रा होशंगाबाद से पर्वतारोही भगवान सिंह भीमबेटका लेकर पहुंचे। फिर भीमबेटका से रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने मशाल लेकर ओबेदुल्लागंज की ओर प्रस्थान किया। ओबेदुल्लागंज में रैली का स्वागत किया गया। साथ ही ओबेदुल्लागंज में मशाल यात्रा को विभिन्न स्थानों पर घुमाया गया। तत्पश्चात यात्रा ने मंडीदीप की ओर प्रस्थान किया। मंडीदीप में यात्रा का स्वागत माननीय श्री सुरेंद्र पटवा जी, भोजपुर विधायक ने किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए मप्र सरकार द्वारा की जा रही पहलों की जानकारी दी और युवाओं को खेलों को जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खेलों इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों को रेखांकित किया।
साथ ही कार्यक्रम में रायसेन के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री जलज चतुर्वेदी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला और खेलों इंडिया यूथ गेम्स के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। यहां से धावकों ने मशाल को संभाला और दौड़ते हुए भोजपुर मंदिर तक पहुंचे। मंदिर से फिर यात्रा रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय तक पहुंचती और यहां यात्रा का डीन एकेडमिक डॉ. संजीव गुप्ता द्वारा और उपकुलसचिव श्री समीर चौधरी, उपकुलसचिव अनिल तिवारी, उपकुलसचिव ऋत्विक चौबे और स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार द्वारा भव्य स्वागत किया जाता है। मशाल का विश्वविद्यालय में भी भ्रमण कराया गया। यहां से यात्रा स्कोप कैम्पस की ओर प्रस्थान करती है। स्कोप कैम्पस में स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डी.एस. राघव और सेक्ट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सत्येंद्र खरे ने स्वागत किया और संबोधित किया। यहां से मशाल को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के उपसंचालक जोश चाको को सौंपा गया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: केंद्रीय मंत्री निशंक छात्रों से ऑनलाइन मिले, समस्याएं जानीं
दैनिक भास्कर हिंदी: लॉकडाउन उल्लंघन के 75000 एफआईआर निरस्त करने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
दैनिक भास्कर हिंदी: कोविड-19 : पंजाब में 5 साल तक के बच्चों वाली महिला पुलिसकर्मियों को विशेष राहत
दैनिक भास्कर हिंदी: पंजाब का कुख्यात ड्रग तस्कर जग्गू भगवानपुरिया कोरोना पॉजिटिव, पुलिस में हड़कंप
दैनिक भास्कर हिंदी: 10 दिन की गौरी को नाम व जिंदगी के बाद अब आशियाने का इंतजार (आईएएनएस विशेष)