दिल्ली : अब तक के सीजन का सबसे कम तापमान 10.8 डिग्री से. हुआ

Delhi: The lowest temperature of the season so far is 10.8 degrees. Happened
दिल्ली : अब तक के सीजन का सबसे कम तापमान 10.8 डिग्री से. हुआ
दिल्ली : अब तक के सीजन का सबसे कम तापमान 10.8 डिग्री से. हुआ
हाईलाइट
  • दिल्ली : अब तक के सीजन का सबसे कम तापमान 10.8 डिग्री से. हुआ

नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दो नवंबर को पारा लुढ़ककर 10.8 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा, जो कि अब तक के सीजन का सबसे कम तापमान है।

भारतीय मौस विभाग (आईएमडी) ने इसकी जानकारी दी है।

मौसम के लिए दिल्ली के बेस स्टेशन सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 11.2 डिग्री सेल्सियस और पालम में 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

आईएमडी में क्षेत्रीय पूवार्नुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने आईएएनएस को बताया, इलाके में बादल में कमी के चलते तापमान में यह गिरावट आई है। दरअसल, बादलें कुछ वापस जा रही इंफ्रारेड विकिरणों को सोख लेती हैं, जिसे वापस धरती पर भेज दिया जाता है और इसी से धरातल गर्म होता है। इसके अलावा, पिछले तीन दिनों में जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की बर्फबारी और बारिश हुई है, वहां से बहकर आ रही सर्द हवाओं का असर भी दिल्ली की मौसत पर पड़ा है।

नवंबर के महीने की शुरूआत अच्छी-खासी सर्द के साथ हुई है। रविवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि अक्टूबर भी पिछले 58 सालों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए सबसे सर्द महीना रहा।

एएसएन/जेएनएस

Created On :   2 Nov 2020 9:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story