हिमाचल में 9 Nov को वोटिंग, 18 Dec को रिजल्ट, वेटिंग में गुजरात

EC to declare polls in Gujarat and Himachal Pradesh today
हिमाचल में 9 Nov को वोटिंग, 18 Dec को रिजल्ट, वेटिंग में गुजरात
हिमाचल में 9 Nov को वोटिंग, 18 Dec को रिजल्ट, वेटिंग में गुजरात

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने हिमाचल विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त अचल कुमार ज्योति, निर्वाचन आयुक्त ओमप्रकाश रावत और निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने हिमाचल में मतदान के लिए 9 नवंबर का दिन तय किया है। चुनाव के परिणाम 18 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। यहां एक ही चरण में विधानसभा चुनाव संपन्न किए जाएंगे। EC ने केवल हिमाचल चुनावों की घोषणा की है। गुजरात चुनावों का ऐलान फिलहाल नहीं किया गया है। हालांकि EC ने कहा है कि गुजरात चुनाव 18 दिसंबर के पहले संपन्न करा लिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में चुनाव तारीखों का एलान, कांग्रेस ने पूछा, गुजरात में क्यों नहीं?
 

हिमाचल चुनाव :

  • हिमाचल प्रदेश में एक ही चरण में चुनाव होंगे।
  • हिमाचल प्रदेश में आज से आचार संहिता लागू हो गई है।
  • 16 से 23 अक्टूबर तक नामांकन भरे जाएंगे।
  • 9 नवंबर को वोटिंग होगी।
  • 18 दिसंबर को रिजल्ट घोषित किए जाएंगे।
  • हिमाचल प्रदेश में सभी पोलिंग स्टेशनो पर वीवीपीएटी का इस्तेमाल होगा।
  • एक उम्मीदवार चुनाव प्रचार में अधिकतम 28 लाख रुपए खर्च कर सकता है।
  • हर उम्मीदवार के लिए हलफनामे में सभी कॉलम भरने जरूरी।
  • हलफनामा पूरा नहीं भरने पर नोटिस जारी किया जाएगा।
  • 136 पोलिंग बूथ पर सभी कर्मचारी महिलाएं होंगी।
  • हिमाचल प्रदेश में 7,521 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे।
  • हिमाचल प्रदेश में फोटो वोटर आईडी का इस्तेमाल होगा।
  • सभी पोलिंग बूथों की वीडियोग्राफी होगी।

हिमाचल में कांग्रेस की कमान वीरभद्र सिंह के हाथ

हिमाचल विधानसभा में 68 सीटें हैं और यहां जीत के लिए 35 सीटों की जरूरत है। यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच है और कांग्रेस की ओर से चुनाव अभियान की जिम्मेदारी राज्य के सीएम वीरभद्र सिंह पर है। यहां पिछली बार कांग्रेस ने 36 सीटें जीती थीं। बीजेपी की हार हुई थी और उसे 26 सीटें ही मिली थीं। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 7 जनवरी को समाप्त होगा।

गुजरात चुनाव तारीखों का ऐलान 18 दिसंबर के पहले

गुजरात में 182 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 22 जनवरी को समाप्त होने वाला है। चुनाव आयोग का कहना है हिमाचल चुनाव के नतीजे आने से पहले गुजरात चुनाव संपन्न करा लिए जाएंगे। बतां दें कि गुजरात में 1998 से बीजेपी की सरकार है। पिछले चुनाव में यहां बीजेपी को 182 में से 116 सीटें मिली थीं।

Created On :   12 Oct 2017 8:04 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story