आंध्र प्रदेश: जगनमोहन सरकार में होंगे 5 उप-मुख्यमंत्री, कल लेंगे शपथ

Five Deputy Chief Minister will take oath in Andhra Pradeshs Jagan Mohan Government
आंध्र प्रदेश: जगनमोहन सरकार में होंगे 5 उप-मुख्यमंत्री, कल लेंगे शपथ
आंध्र प्रदेश: जगनमोहन सरकार में होंगे 5 उप-मुख्यमंत्री, कल लेंगे शपथ
हाईलाइट
  • आंध्र प्रदेश की 175 सीटों में से जगनमोहन रेड्डी की पार्टी YSR कांग्रेस ने 151 सीटों पर जीत हासिल की थी
  • आंध्र प्रदेश की जगन मोहन सरकार में पांच उपमुख्यमंत्री लेंगे पद और गोपनीयता की शपथ
  • जगनमोहन के कैबिनेट में 25 मंत्री और पांच उपमुख्यमंत्री होंगे

डिजिटल डेस्क, अमरावती। आंध्र प्रदेश की जगनमोहन सरकार में एक-दो नहीं बल्कि पांच उप-मुख्यमंत्री होंगे। ये सभी कल पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। सीएम जगनमोहन रेड्डी ने कैबिनेट मीटिंग से एक दिन पहले पार्टी विधायक दल की बैठक में कैबिनेट विस्तार किया। इस बैठक में नवनिर्वाचित विधायक (एमएलए) और एमएलसी शामिल हैं। जगनमोहन ने कैबिनेट को सुंतलित करने के लिए उसमें सभी को स्थान दिया।

जगनमोहन के कैबिनेट में 25 मंत्री और पांच उपमुख्यमंत्री होंगे, जो अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और कापू समुदाय से हैं। ये सभी शनिवार को शपथग्रहण करेंगे। कैबिनेट विस्तार के बाद शनिवार को सुबह 11:49 बजे ही जगनमोहन रेड्डी पहली कैबिनेट बैठक करेंगे। बता दें कि जगनमोहन रेड्डी ने विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल करने के बाद 30 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उन्होंने अकेले ही शपथ ग्रहण किया था। 

विधानसभा चुनाव में आंध्र प्रदेश की 175 सीटों में से जगनमोहन रेड्डी की पार्टी YSR कांग्रेस ने 151 सीटों पर कब्जा जमाया था। जबकि तेलुगू देशम पार्टी को महज 23 सीटों और जनसेना पार्टी को सिर्फ एक सीट से संतोष करना पड़ा। इसके अलावा कांग्रेस को  यहां बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। अगर लोकसभा सीटों की बात की जाए तो 25 में से 22 सीटों पर YSR ने जीत हासिल की है। इस जीत  के पीछे जगनमोहन की बहुत मेहनत रही है। जिस तरह साल 2004 में जगनमोहन रेड्डी के पिता वाइएस राजशेखर रेड्डी ने राज्य का दौरा किया था, उसी तरह जगनमोहन रेड्डी ने भी सूबे का दौरा किया। 

Created On :   7 Jun 2019 8:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story