3 कैदियों के साथ जेल बैरक में रहता है राम रहीम, भोजन देने से पहले चखता है अधिकारी

food tasted for safety before being served of Ram Rahim Singh
3 कैदियों के साथ जेल बैरक में रहता है राम रहीम, भोजन देने से पहले चखता है अधिकारी
3 कैदियों के साथ जेल बैरक में रहता है राम रहीम, भोजन देने से पहले चखता है अधिकारी

डिजिटल डेस्क, रोहतक। रेप के मामले में 20 साल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की सुरक्षा को लेकर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। हाल ही में खुफिया एजेंसियों के द्वारा उसके जान को खतरा बताया गया था जिसको लेकर हरियाणा पुलिस किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी चाहती है।

रोहतक जेल में बंद राम रहीम की सुरक्षा को देखते हुए जेल प्रशासन खाना परोसने से पहले खाने को अच्छे तरीके से जांच करता है। खाने को लगभग 48 घंटो तक सैम्पल के तौर पर सुरक्षित भी रखा जाता है। साथ ही इन सब चीजों का वीडियो भी बनाया जाता है। वहीं इसके अलावा राम रहीम के पास किसी को भटकने की भी इजाजत नहीं है। 


CCTV के निगरानी में पकाया जाता है भोजन

मीडिया से बातचीत में जेल के एक अधिकारी ने बताया कि हमे खुफिया एजेंसियों के द्वारा राम रहीम की सुरक्षा को लेकर पहले ही आगाह कर दिया गया था। ऐसे में हम उसकी सुरक्षा को लेकर बहुत सावधान हैं। उन्होंने बताया, राम रहीम के खाने पर भी कड़ी नजर रखनी पड़ रही है, ऐसा ना हो कोई उसमें जहर मिला दे। इसलिए सभी कैदियों का भोजन CCTV की निगरानी में पकाया जाता है। साथ ही खाना देने से पहले उसे जेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारीयों द्वारा चखा भी जाता है। हर दिन की रिकॉर्डिंग को एक हफ्ते तक सुरक्षित रखा जाता है।

 

सुरक्षा को लेकर किए जाते हैं ये पुख्ता इंतजाम

- जेल में निगरानी के लिए कई जेल अधीक्षक को तैनात किया गया है।

- राम रहीम की बैरक में केवल तीन अन्य कैदी हैं।

- वह सिर्फ अपने बैरक में घूम सकता है, उसे बैरक से बाहर में जाने की अनुमति नहीं है।

- कोई उसके बैरक में प्रवेश नहीं कर सकता है।

- एक अधिकारी हमेशा उसके बैरक के सामने मौजूद रहता है।

- राम रहीम को बैरक से पुस्तकालय तक या पंचकूला अदालत में पेश होने के लिए जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ले जाया जाता है।
 

Created On :   29 Sep 2017 2:00 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story