Bhagwant Mann's Health: पल्स रेट अचानक हुई कम, भगवंत मान अस्पताल में एड्मिट, मनीष सिसोदिया पहुंचे मिलने, अब कैसा है CM का स्वास्थ्य?

पल्स रेट अचानक हुई कम, भगवंत मान अस्पताल में एड्मिट, मनीष सिसोदिया पहुंचे मिलने, अब कैसा है CM का स्वास्थ्य?
  • अचानक बिगड़ी भगवंत मान की तबीयत
  • पल्स रेट कम होने से करना पड़ा अस्पताल में भर्ती
  • बैठक भी हुई स्थगित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार (6 सितंबर) को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में जा कर सीएम से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भगवंत मान का स्वास्थ बीते 2-3 दिनों से खराब चल रहा है। दरअसल, शुक्रवार (5 सितंबर) को सीएम का पल्स रेट अचानक कम हुई और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल एड्मिट करवाया गया। सिसोदिया का कहना है कि डॉक्टरों ने सीएम को 2 से 3 दिनों तक हॉस्पिटल में ही रहने की सलाह दी है।

अब कैसे हैं सीएम मान?

आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले 2-3 दिनों से बिगड़ रही है। कल शाम उनकी पल्स रेट अचानक काफी कम हो जाने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। कल से ही वह डॉक्टरों की देखरेख में हैं। अब वह ठीक हैं। डॉक्टरों की राय है कि उन्हें अगले 2 से 3 दिन अस्पताल में ही रहना होगा। उन्होंने कहा है कि अस्पताल में रहकर वह अधिकारियों से चर्चा करेंगे।

बैठक स्थगित

भगवंत मान की अध्यक्षता में शुक्रवार को पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक होनी थी। लेकिन उनका स्वास्थ्य खराब होने की बजह से मीटिंग को स्थगित करना पड़ा। आपको बता दें कि, पंजाब इस वक्त बाढ़ से जूझ रहा है। सभी 23 जिलों में लोग परेशान हैं। घरों तक पानी घुस आया है जिसके चलते लोगों को छतों पर रहने की नौबत आ गई है। राज्य में अब तक 40 से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवा दी है।

Created On :   6 Sept 2025 3:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story