भारत और मोजाम्बीक के बीच नौसेनिक सहयोग विकसित करने आईएनएस सुजाता पहुंचा मोजाम्बीक

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
नई दिल्ली भारत और मोजाम्बीक के बीच नौसेनिक सहयोग विकसित करने आईएनएस सुजाता पहुंचा मोजाम्बीक
हाईलाइट
  • नौसेनाओं के बीच आपसी सहयोग

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। भारत और मोजाम्बीक की नौसेनाओं के बीच आपसी सहयोग और द्विपक्षीय संबंधों को और विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी प्रयास के अंतर्गत भारतीय नौसेना का समुद्री जहाज आईएनएस सुजाता, मोजाम्बीक में पोर्ट मापूतो पहुंचा है। भारतीय रक्षा मंत्रालय के मुताबिक नौसेना का समुद्री जहाज आईएनएस सुजाता दक्षिणी नौसेना कमान के कोच्चि में तैनात है। यहीं से उसकी यात्रा दूर समुद्र में तैनाती के रूप में थी। पोत की अगवानी कैप्टन नितिन कपूर, डीए प्रिटोरिया, कमानडेंट एनआरएन सिवा बाबू, कोस्ट गार्ड अफ्लोट सपोर्ट टीम और मोजाम्बीक नौसेना के कैप्टन फ्लोरेनटिनो होसे नारसिसो ने किया। मोजाम्बीक पहुंचने पर भारतीय पोत का स्वागत मोजाम्बीक के नेवी बैंड और पारंपरिक नृत्यकला प्रदर्शन के साथ किया गया।

यहां आईएनएस सुजाता के कमांडिंग ऑफिसर ने मोजाम्बिक नौसेना के कमांडर रियर एडमिरल यूजीनियो डायस दा सिल्वा मुआतुका, मापुतो के महापौर एनियास दा कोनसिको कोमिचे, भारत के उच्चायुक्त महामहिम अंकन बनर्जी और कई अन्य सैन्य व असैन्य गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात की। भारतीय रक्षा मंत्रालय ने बताया कि मोजाम्बिक नौसेना के लगभग 40 कर्मियों ने क्रॉस डेक प्रशिक्षण के लिए आईएनएस सुजाता का दौरा किया, जिसमें प्रशिक्षण सुविधाओं का जायजा लेना, डाइविंग ऑप्स के बारे में जानकारी, वीबीएसएस और हल्के हथियारों पर प्रशिक्षण, ²श्य संचार और मशीनरी और स्वच्छता का रखरखाव शामिल था।

इस दौरान भारत और मोजाम्बिक, दोनों देशों की नौसेनाओं के कर्मियों के बीच संयुक्त योग सत्र, फुटबॉल मैच जैसी कई अन्य गतिविधियों का आयोजन किया गया। आईएनएस सुजाता पर एक स्वागत समारोह का भी आयोजन किया गया था जिसमें कई भारतीय और मोजाम्बिक गणमान्य व्यक्तियों व राजनयिकों ने भाग लिया था। रक्षा मंत्रालय का कहना है कि मोजाम्बिक के मापुतो में आईएनएस सुजाता की यात्रा ने दोनों नौसेनाओं के बीच आपसी सहयोग और द्विपक्षीय संबंधों को और विकसित किया है।

 

 (आईएएनएस)

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Created On :   21 March 2023 11:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story